Tuesday, Jul 15 2025 | Time 02:58 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


ड्रग्स पर शिकंजा, रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद, महिला समेत 5 गिरफ्तार

ड्रग्स पर शिकंजा, रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद, महिला समेत 5 गिरफ्तार

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्क: रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश कुमार सोय के नेतृत्व में चलाए गए एक ऑपरेशन में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक महिला और एक नाबालिक भी शामिल हैं. 

 

गिरफ्तार आरोपियों में मोहिनी शर्मा, सुमित तिर्की, पारस कुमार उर्फ गोलू, मो. इस्माइल और एक नाबालिक युवक शामिल हैं. मोहिनी शर्मा, जो इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाई गई, इससे पहले भी नशे के कारोबार के आरोप में जेल जा चुकी हैं.

 

पुलिस को आरोपियों के पास से लगभग 37 ग्राम ब्राउन शुगर, 63,640 रुपये और 4 मोबाइल फोन जब्त हुए हैं. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मोहिनी शर्मा अपने घर से ही ब्राउन शुगर का कारोबार चलाती थी. पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

 


 

 

 


 


 


 


 


 



 


अधिक खबरें
NH-33 तैमारा घाटी में फिर बड़ा हादसा, सड़क की खराब हालत बनी जानलेवा
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 9:51 PM

रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर स्थित तैमारा घाटी में आज रात करीब 7:00 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार गहरे गड्ढे में गिर गया. यह पूरी घटना प्रत्यक्षदर्शी विश्वजीत दे की आंखों के सामने घटी, जिसने बताया कि सड़क की खस्ता हालत और बड़े-बड़े गड्ढे लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं.

तेतुलिया वनभूमि फर्ज़ीवाड़ा मामले में राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक पुनीत अग्रवाल को CID ने किया गिरफ्तार
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 8:19 AM

तेतुलिया वनभूमि फर्ज़ीवाड़ा मामले में सीआईडी ने बड़ी कारवाई करते हुए बहुचर्चित राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक पुनीत अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. राजवीर कंस्ट्रक्शन कंपनी ने तेतुलिया मौज़ा के उक्त वनभूमि हेतु उमायुष कंपनी को तीन करोड़ चालीस लाख रुपए उक्त ज़मीन के एवज में भुगतान किया था. राजवीर कंस्ट्रक्शन कंपनी पर ED भी छापेमारी कर चुकी है.

BREAKING: शराब घोटाला मामले में गजेंद्र सिंह की याचिका स्वीकार, कोर्ट ने दी जमानत
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 8:23 AM

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत में शराब घोटाला केस के आरोपी गजेंद्र सिंह की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद गजेंद्र सिंह की याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत दे दी है.

जनता दरबार में बुजुर्ग मां को मिला न्याय, रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को कहा धन्यवाद
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 8:20 PM

राहे की रहने वाली गुरुवारी देवी आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार में मुस्कुराते हुए पहुँचीं और हाथ जोड़कर कहा, "सर, मेरा बेटा अब मेरा भरण-पोषण करने को तैयार है. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद."गौरतलब है कि पिछली बार गुरुवारी देवी ने जनता दरबार में शिकायत की थी कि अनुकंपा

Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में ACB की जांच तेज, निलंबित IAS विनय चौबे के करीबी कारोबारी विनय सिंह से हुई पूछताछ
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 8:12 PM

राज्य में चल रहे शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है. सोमवार को ACB ने ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह से लंबी पूछताछ की. सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान ACB अधिकारियों ने विनय सिंह से उनकी कंपनी की संरचना, शेयर होल्डरों और साझेदारों से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी. पूछताछ के बाद विनय सिंह ACB कार्यालय से बाहर निकल गए.