Wednesday, Aug 6 2025 | Time 07:58 Hrs(IST)
  • राहुल गांधी आज पेश होंगे झारखंड की अदालत में, जाने वजह
  • राहुल गांधी आज पेश होंगे झारखंड की अदालत में, जाने वजह
  • राखी भेजने का टेंशन खत्म! रक्षा बंधन को लेकर इंडिया पोस्ट ने लॉन्च किया स्पेशल राखी लिफ़ाफ़ा
  • श्रद्धांजलि में उमड़ा जनसैलाब: शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन को 10 KM लंबा जाम, VIP भी फंसे
  • श्रद्धांजलि में उमड़ा जनसैलाब: शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन को 10 KM लंबा जाम, VIP भी फंसे
  • उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, 9 जवान लापता, सेना का बचाव अभियान जारी
झारखंड


Breaking News: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत क्रिटिकल, अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

Breaking News: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत क्रिटिकल, अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने शनिवार को एक आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार, मंत्री सोरेन की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है.

 


 

डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मंत्री सोरेन को क्रिटिकल सिचुएशन में भर्ती किया गया था और उनकी हालत में अभी तक कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है.

 


 

राज्य सरकार और उनके समर्थकों में चिंता का माहौल बना हुआ है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि सरकार उनकी हरसंभव चिकित्सा सहायता सुनिश्चित कर रही है. इस खबर से पूरे प्रदेश में चिंता की लहर दौड़ गई है और मंत्री सोरेन के समर्थक अस्पताल के बाहर जुटने लगे हैं. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और अस्पताल की ओर से अगले मेडिकल बुलेटिन की प्रतीक्षा की जा रही है.

 ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी देवघर से दिल्ली रवाना, रामदास सोरेन के इलाज पर रख रहे हैं लगातार कड़ी नजर


 


 

 


 



 


 





















  • Beta


Beta feature





















  • Beta


Beta feature

अधिक खबरें
दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन; नेमरा पहुंचे राहुल गांधी, खरगे और तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि, देखें PHOTOS
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 9:30 AM

झारखंड आंदोलन के प्रणेता, आदिवासी समाज की मुखर आवाज़ और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब पंचतत्व में विलीन हो गए. उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा (जिला रामगढ़) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ. अंतिम संस्कार की सभी विधियों का पालन करते हुए, उनके पुत्र और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें मुखाग्नि दी.

रांची में पहली बार AI के ज़रिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, AMITY University के 15 छात्रों को मिली नामी कंपनियों में नौकरी
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 8:15 PM

ची में तकनीकी क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए, पहली बार एक पूरी प्लेसमेंट प्रक्रिया को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से संचालित किया गया. यह अभिनव प्लेसमेंट ड्राइव एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 15 छात्रों को देश की प्रमुख कंपनियों में सफलतापूर्वक प्लेस किया गया.

LIVE: अंतिम जोहार..अनंत यात्रा पर गुरूजी, पंचतत्व में विलीन हुए गुरूजी शिबू सोरेन, CM हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नी
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 7:39 AM

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज मंगलवार (5 अगस्त) को उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में किया जाएगा. उनके छोटे बेटे बसंत सोरेन उन्हें आज अपराह्न 3 बजे मुखाग्नि देंगे. बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन सोमवार की सुबह 8:56 बजे हुआ

सड़क मार्ग से रामगढ के नेमरा गांव रवाना हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 5:00 PM

आज झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का आगमन हुआ. वे झारखंड आंदोलन के पुरोधा, जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे. वह सड़क मार्ग से रामगढ के नेमरा गांव रवाना हो गये हैं.

Weather Update: मौसम विभाग ने तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर जारी किया येलो अलर्ट, कई जिलों में बारिश की संभावना
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 4:17 PM

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज पूरे राज्य में तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.