Tuesday, Jul 15 2025 | Time 04:27 Hrs(IST)
देश-विदेश


शुभांशु शुक्ला और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री ISS से हुए विदा, पृथ्वी वापसी के लिए भरी उड़ान

कल दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया में उतरेंगे सभी अंतरिक्ष यात्री
शुभांशु शुक्ला और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री ISS से हुए विदा, पृथ्वी वापसी के लिए भरी उड़ान

न्यूज 11 भारत

 
रांची/डेस्क:18 दिनों की गौरवमयी अंतरिक्ष यात्रा के बाद भारत के शुभांशु शुक्ला ने भारत के लिए उड़ान भरी है. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) ने भारत, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्रियों को विदा कर दिया है. उनका कैप्सूल प्रयोगशाला से अलग होकर धरती की ओर रवाना हो चुका है. अब यह कैप्सूल 15 जुलाई यानी कल कल दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया प्रशांत महासागर के तट के समीप उतरेगा. भारत से शुभांशु शुक्ला, पोलैंड से स्लावोज़ उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी से टिबोर कापू इस अभूतपूर्व मिशन का हिस्सा थे.
 
ऐतिहासिक रहा शुभांशु शुक्ला का यह संक्षिप्त मिशन
शुभांशु शुक्ला  18 दिनों के छोटे मगर ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा थे. इसरो और नासा के सहयोग से एक्सिओम स्पेस द्वारा उन्होंने यह मिशन पूरा किया है. अपनी इस संक्षिप्त अंतरिक्ष यात्रा में उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ ISS में कई प्रयोग किए जिसमें भविष्य की खेती-बारी से लेकर कई वैज्ञानिक प्रयोगों पर काम किया गया. 
 
बता दें कि अपनी इस अंतरिक्ष यात्रा के दौरान सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने-अपने देशों के प्रधानमंत्रियों और अन्य लोगों से बातचीत की. भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शुभांशु शुकला के साथ काफी भावपूर्ण वार्ता की थी. 
 
बता दें कि धरती पर आने के बाद सभी अंतरिक्ष यात्रियों को 7 दिनों के ऑब्जर्वेशन पर रखा जायेगा. ताकि सभी धरती के वातावरण और गुरुत्वाकर्षण के अनुसार खुद को ढाल सकें.
 
अधिक खबरें
यात्रिगण कृपया ध्यान दें! कल से बदलेगा रेलवे का तत्काल टिकट बुकिंग का तरीका
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 5:06 PM

अगर आप आने वाले दिनों में रेल से सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. 15 जुलाई से रेलवे अपने तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम को बदल रहा है. रेलवे ने तत्काल टिकट के लिए जो नयी व्यवस्था दी है, उससे आपको आसानी से टिकट मिल सकेगा. रेलवे ने तत्काल टिकट के लिए OTP नियम शुरू किया है जिसकी शुरुआत

रहस्य बना हुआ है अहमदाबाद प्लैन क्रैश! एयर इंडिया सीईओ ने किया किसी भी तकनीकी खराबी से इनकार
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 4:12 PM

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान किन कारणों से क्रैश हुआ था, इसको लेकर जांच के बाद पहली रिपोर्ट तो आ गयी है, लेकिन यह गुत्थी अभी भी अनसुलझी है कि प्लेन आखिर क्रैश क्यों हुआ. प्रारम्भिक जांच रिपोर्ट के आ जाने के बाद एयर इंडिया के सीईओ का भी बयान सामने आया है. अपने बयान में एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन

तीन राज्यों के बदले राज्यपाल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नामों पर लगायी मुहर
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 3:26 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा, गोवा और लद्दाख के नये राज्यपालों के नाम पर अपनी मुहंर लगा दी है. लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को बनाये गये हैं. ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी. मिश्रा (रिटायर्ड) ने इस्तीफा दे दिया था, इसीलिए उनके स्थान पर कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है. दो अन्य राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की भी राष्ट्रपति

ओवैसी की पार्टी को महागठबंधन में नहीं मिला भाव, आखिर लालू यादव को किस बात का है डर?
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 3:10 PM

आखिर क्या वजह है कि तुरुप का इक्का साबित होने के बावजूद AIMIM प्रमुख ओवैसी को बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में इंट्री नहीं मिल पायी. इसकी वजह राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव बताये जा रहे हैं. ओवैसी ने तो अपनी तरफ से बहुत कोशिश की और बिहार में उनकी पार्टी के चुनाव लड़ने से महागठबंधन को क्या-क्या फायदा

अब समोसा-जलेबी पर भी दिखेगी सिगरेट जैसी वॉर्निंग, सरकार का नया प्लान
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 2:40 PM

जल्द ही आपको समोसा, जलेबी, बिस्किट और वड़ा पाव जैसे पसंदीदा नाश्तों के पास एक चेतावनी बोर्ड दिखाई देगा, जिस पर लिखा होगा कि इनमें कितना फैट और चीनी छिपा हैं. जी हां, तंबाकू उत्पादों की तरह अब जंक फूड को भी सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा मानते हुए केंद्र सरकार ने एक अहम कदम उठाया हैं.