Tuesday, Jul 15 2025 | Time 21:46 Hrs(IST)
  • रांची रेंज के प्रभारी DIG बने इंद्रजीत महथा
  • रांची रेंज के प्रभारी DIG बने इंद्रजीत महथा
  • महेंद्र सिंह धोनी ने किया आश्री बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन, अजय नाथ शाहदेव भी रहे मौजूद
  • महेंद्र सिंह धोनी ने किया आश्री बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन, अजय नाथ शाहदेव भी रहे मौजूद
  • 5 IPS और कोतवाली डीएसपी सहित पुलिस अधिकारियों की सूची जारी, वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए मिलेंगे पदक
  • 5 IPS और कोतवाली डीएसपी सहित पुलिस अधिकारियों की सूची जारी, वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए मिलेंगे पदक
  • विकास विरोधी मानसिकता वाली भाजपा दे रही झूठे बयान : विनोद कुमार पांडेय
  • विकास विरोधी मानसिकता वाली भाजपा दे रही झूठे बयान : विनोद कुमार पांडेय
  • जमीन फर्जीवाड़ा मामले में निलंबित राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज
  • जमीन फर्जीवाड़ा मामले में निलंबित राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज
  • आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिल्ली में मुलाकात कर जाना गुरुजी के स्वास्थ्य का हाल
  • आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिल्ली में मुलाकात कर जाना गुरुजी के स्वास्थ्य का हाल
  • सदर अस्पताल रांची में प्लास्टिक सर्जरी ओपीडी की शुरुआत, फीता काटकर किया गया उद्घाटन
  • सदर अस्पताल रांची में प्लास्टिक सर्जरी ओपीडी की शुरुआत, फीता काटकर किया गया उद्घाटन
  • भागलपुरवासियों को मिला गंगा किनारे नए पथ का उपहार, मुख्यमंत्री और नितिन गडकरी को दी गई बधाई
झारखंड


रांची मारवाड़ी कॉलेज के 5वें ग्रेजुएशन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार, विद्यार्थियों को किया प्रेरित

उपाधि केवल प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि दायित्व की शुरुआत है: राज्यपाल
रांची मारवाड़ी कॉलेज के 5वें ग्रेजुएशन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार, विद्यार्थियों को किया प्रेरित

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने आज मारवाड़ी कॉलेज, रांची के विवेकानन्द प्रेक्षागृह में आयोजित कॉलेज के ‘5वें ग्रेजुएशन समारोह’ में भाग लेकर उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें प्रेरित किया. राज्यपाल ने कहा कि यह अवसर न केवल विद्यार्थियों, बल्कि उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार के लिए हर्ष एवं गौरव का क्षण है. उपाधियाँ केवल शैक्षणिक उपलब्धियाँ नहीं हैं, बल्कि ये अनुशासन, परिश्रम और समर्पण का प्रमाण हैं तथा जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत भी हैं.
 
राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे ज्ञान को केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम न मानें, बल्कि उसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का साधन बनाएं. उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधतापूर्ण और संभावनाओं से भरे देश को आज आपके नवाचार, विचार और संवेदनशीलता की आवश्यकता है. राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारा देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है और ‘विकसित भारत @2047’ की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है. उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को साकार करने में देश के युवाओं की निर्णायक भूमिका होगी. उन्होंने आशा प्रकट करते हुए कहा कि मारवाड़ी कॉलेज के विद्यार्थी विज्ञान, कला, प्रशासन, शिक्षा, उद्यमिता एवं सामाजिक सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देंगे.
 
राज्यपाल ने यह भी कहा कि वे राज्य के विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने यह भी साझा किया कि विगत एक वर्ष में उन्होंने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में भाग लिया है और विद्यार्थियों से संवाद का अवसर प्राप्त किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं में निहित ऊर्जा, प्रतिभा और कुछ कर दिखाने का जज़्बा देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता होती है, विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राएँ आज न केवल उच्च शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, बल्कि शैक्षणिक प्रदर्शन में भी उत्कृष्टता का परिचय दे रहे हैं. राज्यपाल ने भी उल्लेख किया कि विभिन्न दीक्षांत समारोहों में उन्होंने यह देखा है कि बेटियाँ अपेक्षाकृत अधिक संख्या में गोल्ड मेडल प्राप्त कर रही हैं, जो नए भारत की बदलती तस्वीर को दर्शाता है.
 
राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास, विनम्रता और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि जीवन में केवल डिग्री नहीं, दिशा और दृष्टि भी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि यदि आप अपने लक्ष्य के प्रति निष्ठा और समर्पण बनाए रखेंगे, तो सफलता निश्चित रूप से आपके चरण चूमेगी.
 
 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
महेंद्र सिंह धोनी ने किया आश्री बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन, अजय नाथ शाहदेव भी रहे मौजूद
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 8:39 PM

बिरसा चौक स्टेशन रोड स्थित गीतिलपीढ़ी में आश्री बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने संयुक्त रूप से किया.

5 IPS और कोतवाली डीएसपी सहित पुलिस अधिकारियों की सूची जारी, वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए मिलेंगे पदक
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 8:21 PM

झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सोमवार को राज्य के जांबाज और उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों की सूची जारी की है. इस सूची में वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय कार्यों के लिए पुलिसकर्मियों को राज्यपाल और मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा.

विकास विरोधी मानसिकता वाली भाजपा दे रही झूठे बयान : विनोद कुमार पांडेय
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 7:56 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा झूठ और नकारात्मकता की राजनीति कर रही है.

जमीन फर्जीवाड़ा मामले में निलंबित राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 7:47 PM

8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में निलंबित राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद को कोर्ट का झटका मिला है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने जमानत देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी है.

आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिल्ली में मुलाकात कर जाना गुरुजी के स्वास्थ्य का हाल
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 7:34 PM

आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिल्ली में मुलाकात की. उन्होंने गंगाराम अस्पताल में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली. सुदेश महतो ने कहा कि ईश्वर से कामना है कि गुरुजी को अति शीघ्र आरोग्य प्रदान करें.