Wednesday, Jul 16 2025 | Time 05:08 Hrs(IST)
झारखंड


5 IPS और कोतवाली डीएसपी सहित पुलिस अधिकारियों की सूची जारी, वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए मिलेंगे पदक

कोतवाली डीएसपी प्रकाश कुमार सोय को मिला वीरता के लिए मुख्यमंत्री पदक
5 IPS और कोतवाली डीएसपी सहित पुलिस अधिकारियों की सूची जारी, वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए मिलेंगे पदक

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सोमवार को राज्य के जांबाज और उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों की सूची जारी की है. इस सूची में वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय कार्यों के लिए पुलिसकर्मियों को राज्यपाल और मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा.
 
मुख्यमंत्री वीरता पदक
राज्य भर से 6 पुलिस अधिकारियों को झारखंड मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा. यह पदक असाधारण साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिया जाता है. जिन अधिकारियों का चयन हुआ है उनमें शामिल हैं:
 
  • नरेंद्र कुमार सिंह (तत्कालीन डीआईजी, हजारीबाग)
  • राकेश रंजन (तत्कालीन एसपी, चतरा)
  • प्रकाश सोय (डीएसपी, कोतवाली रांची)
  • शंकर प्रसाद कुशवाहा (सब-इंस्पेक्टर)
  • राज्वल्लभ कुमार (जिला बल)
  • शिवलाल कुमार गुप्ता (जिला बल)
 
झारखंड राज्यपाल पदक, विशिष्ट सेवा के लिए तीन पुलिस अधिकारियों को झारखंड राज्यपाल पदक दिया जाएगा:
  • प्रभात कुमार (तत्कालीन आईजी, विशेष शाखा)
  • श्याम कुमार (देवघर जिला बल)
  • नौशाद अली (बोकारो जिला बल)

 

सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक पाने वाले अधिकारी और जवान
सुनील भास्कर (आईजी)
विमल कुमार (एसपी)
दीपक कुमार (एएसपी)
अजय कुमार (एएसपी)
राजेश कुमार (एएसपी)
मनोज कुमार (डीएसपी)
लव कुमार (इंस्पेक्टर)
विनोद कुमार (इंस्पेक्टर)
दीपक कुमार (इंस्पेक्टर)
रमाशंकर सिंह (इंस्पेक्टर)
विनय सिंह (इंस्पेक्टर)
अमीर तांती (एसआई)
नंद कुमार भगत (एसआई)
जोएस पीटर खलखो (एसआई)
समीर कुजूर (एएसआई)
जॉनसन कुजूर (एएसआई)
अमित प्रधान (हवलदार)
संजय कुमार (हवलदार)
नीतीश कुमार (हवलदार)
यदु प्रधान (हवलदार)
अमित कुमार (हवलदार)
रणजीत सिंह (हवलदार)
सुरेश रजक (हवलदार)
सरिता कुमारी (हवलदार)
रितेश थापा (सिपाही)
सिकंदर हजाम (सिपाही)
रंजीत राणा (सिपाही)
कालेप हांसदा (सिपाही)
वीरेंद्र पासवान (सिपाही)
इरफान अंसारी (सिपाही)
रागनी सिंह (सिपाही)
इन सभी पुलिसकर्मियों को उनकी सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए यह सम्मान दिया गया है.
 
 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
कल से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा भव्य आगाज
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:20 PM

झारखंड में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कल दिनांक 16 जुलाई से 19 जुलाई 2025 तक किया जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अहम मुलाक़ात, संगठन और विभागीय कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:13 PM

झारखंड के लोकप्रिय एवं कर्मठ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की. यह भेंट मात्र औपचारिक नहीं रही, बल्कि संगठनात्मक मजबूती और विभागीय कार्यों पर गंभीर, विस्तृत और प्रभावशाली चर्चा का केंद्र बनी.

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड में 2 लाख लाभुकों के लिए पीएम आवास (ग्रामीण) स्वीकृत कराने का आग्रह
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:05 PM

रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. इस मुलाकात में झारखंड के ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं और उसके क्रियान्वयन पर रक्षा राज्य मंत्री ने चर्चा की. संजय सेठ ने प्रमुख रूप से झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को अवगत कराया.

रांची रेंज के प्रभारी DIG बने इंद्रजीत महथा
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 8:49 AM

IPS इंद्रजीत महथा को रांची रेंज के प्रभारी DIG बनाया गया है. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.

JSSC-CGL पेपर लीक मामला: CBI जांच को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई 19 अगस्त को
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 10:56 PM

JSSC-CGL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर अब हाईकोर्ट 19 अगस्त को सुनवाई करेगा. यह मामला मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन उस दिन सुनवाई नहीं हो सकी.