Tuesday, Jul 15 2025 | Time 11:15 Hrs(IST)
  • मनोहरपुर: दीपा पंचायत के सुरीन टोला और रजक टोला में मिट्टी का मकान जमींदोज
  • शराब बिक्री का झारखंड में बदलेगा सिस्टम, नयी उत्पाद निति 1 सितंबर से होगी लागु
  • Jharkhand Weather update: सावधान! झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
  • शराबबंदी वाले बिहार में शिक्षक शराब के नशे में हंगामा करते कैमरे में कैद, वीडियो वायरल; पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Chaos On SpiceJet Flight: फ्लाइट के कॉकपिट में दो यात्रियों ने जबरन की घुसने की कोशिश, मचा हड़कंप
  • पलामू: वज्रपात की चपेट में आकर एक युवक की मौत
  • बगोदर में पटना पुलिस की दबिश से हड़कंप, बिना सर्च वारंट और महिला पुलिस के छापेमारी पर उठे सवाल
  • बगोदर में पटना पुलिस की दबिश से हड़कंप, बिना सर्च वारंट और महिला पुलिस के छापेमारी पर उठे सवाल
  • रंगदारी नहीं देने पर पटना में मारी गोली, ताबड़तोड़ 5 राउंड हुई फायरिंग, आरोपी कैद हुआ कैमरे में
झारखंड


NH-33 तैमारा घाटी में फिर बड़ा हादसा, सड़क की खराब हालत बनी जानलेवा

NH-33 तैमारा घाटी में फिर बड़ा हादसा, सड़क की खराब हालत बनी जानलेवा

 

अमित दत्ता/न्यूज 11 भारत

बुंडू/डेस्क: रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर स्थित तैमारा घाटी में आज रात करीब 7:00 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार गहरे गड्ढे में गिर गया. यह पूरी घटना प्रत्यक्षदर्शी विश्वजीत दे की आंखों के सामने घटी, जिसने बताया कि सड़क की खस्ता हालत और बड़े-बड़े गड्ढे लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं.
 
राष्ट्रीय राजमार्ग होने के बावजूद तैमारा घाटी के इस हिस्से की हालत बेहद खराब है. गड्ढों से भरी सड़कें न केवल हादसों को आमंत्रण दे रही हैं, बल्कि हर दिन लोगों की जान जोखिम में डाल रही हैं.
 
प्रत्यक्षदर्शी विश्वजीत दे ने बताया कि हादसे के बाद जब वह टोल प्लाजा पहुंचे और वहां के अधिकारियों से इस स्थिति को लेकर सवाल किया तो उन्हें केवल औपचारिक जवाब मिला – “ठीक है, हम बात करेंगे.”
 
लोगों में गुस्सा इस बात को लेकर है कि एक ओर टोल टैक्स वसूला जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है.
“राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर चलने वाले वाहन चालकों से जैसे कहा जा रहा हो – ‘बच सके तो बच कर निकल जाइए.’”
 
सवाल यह है:
  • कब तक इस लापरवाही की कीमत लोगों को अपनी जान देकर चुकानी होगी?
  • क्या टोल टैक्स वसूली ही सरकार और एजेंसियों का उद्देश्य रह गया है?
  • क्या NHAI और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस गंभीर स्थिति का संज्ञान लेंगे?
  •  
जनता की मांग है:
 
NH-33 की तत्काल मरम्मत हो
जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए
सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए
 
 

 

अधिक खबरें
Jharkhand Weather update: सावधान! झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 9:32 AM

झारखंड में आज यानी मंगलवार को मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में अधिक से बहुत अधिक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

बगोदर में पटना पुलिस की दबिश से हड़कंप, बिना सर्च वारंट और महिला पुलिस के छापेमारी पर उठे सवाल
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 7:19 AM

बिहार की सियासत की तपिश अब झारखंड तक पहुंचने लगी है. सोमवार को पटना नगर निगम से जुड़ी एक घटना के सिलसिले में पटना के गांधी मैदान थाना की पुलिस ने झारखंड के बगोदर थाना क्षेत्र में दबिश दी. यह कार्रवाई पटना की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार की तलाश में की गई,

चाईबासा में टोटो चालक मघु रजक की गला रेत कर हत्या, पैसे की लूट, सड़क से 50 फीट दूर खेत में मिली शव
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:39 PM

पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा मुख्यालय में एक हत्या का गुत्थी अभी सुलझा ही नहीं है कि चाईबासा में टोटो चालक मघु रजक की हत्या का मामला सामने आया है. चाईबासा से झींकपानी की ओर गया था, जहां कुछ अपराधियों ने उसे मारा और पैसे लूट लिए. बाद में चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई. बताई जा रही है मघु रजक, जो बड़ी

गावां में पावरग्रिड चालू करने की मांग को लेकर चल रहा धरना, लिखित आश्वासन मिलने पर हुआ समाप्त
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:33 PM

गदर पावर ग्रिड पर भाकपा माले का पिछले 4 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना सोमवार वरीय अधिकारियों की लिखित आश्वासन मिलने पर समाप्त हो गया. इस दौरान विद्युत कार्यपालक अभियंता देवघर, सहायक अभियंता तिसरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गावां और अंचलाधिकारी गावां धरना स्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने लिखित आश्वासन

महागामा के ऊर्जानगर स्थित प्रसिद्ध मंदिर में पहली सावन सोमवारी पर श्रद्धालुओं का उमड़ा भारी जनसैलाब
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:22 PM

महागामा प्रखंड ऊर्जा नगर स्थित प्रसिद्ध मंदिर में पहला सावन सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा. सुबह से ही मंदिर परिसर और इसके आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं. मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की.