Tuesday, Jul 15 2025 | Time 23:28 Hrs(IST)
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी की कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अहम मुलाक़ात, संगठन और विभागीय कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी की कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अहम मुलाक़ात, संगठन और विभागीय कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
  • JSSC-CGL पेपर लीक मामला: CBI जांच को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई 19 अगस्त को
  • रांची में CBI ने अवैध वसूली के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया
  • रांची रेंज के प्रभारी DIG बने इंद्रजीत महथा
  • रांची रेंज के प्रभारी DIG बने इंद्रजीत महथा
  • महेंद्र सिंह धोनी ने किया आश्री बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन, अजय नाथ शाहदेव भी रहे मौजूद
  • महेंद्र सिंह धोनी ने किया आश्री बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन, अजय नाथ शाहदेव भी रहे मौजूद
  • 5 IPS और कोतवाली डीएसपी सहित पुलिस अधिकारियों की सूची जारी, वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए मिलेंगे पदक
  • 5 IPS और कोतवाली डीएसपी सहित पुलिस अधिकारियों की सूची जारी, वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए मिलेंगे पदक
  • विकास विरोधी मानसिकता वाली भाजपा दे रही झूठे बयान : विनोद कुमार पांडेय
  • विकास विरोधी मानसिकता वाली भाजपा दे रही झूठे बयान : विनोद कुमार पांडेय
  • जमीन फर्जीवाड़ा मामले में निलंबित राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज
  • जमीन फर्जीवाड़ा मामले में निलंबित राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज
  • आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिल्ली में मुलाकात कर जाना गुरुजी के स्वास्थ्य का हाल
झारखंड


Jharkhand Weather update: सावधान! झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather update: सावधान! झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में आज यानी मंगलवार को मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में अधिक से बहुत अधिक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. कोल्हान प्रमंडल के जिलों में रेड अलर्ट और रांची, खूंटी, गुमला व सिमडेगा जैसे इलाकों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है.
 
इन जिलों में भारी बारिश का खतरा
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, रामगढ़ और रांची जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में अत्यधिक बारिश होने की आशंका है. वहीं, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत उत्तर-मध्य भागों में येलो अलर्ट जारी है.
 
जिला प्रशासन ने नदी, तालाब और जलप्रपात के पास नहीं जाने की चेतावनी दी है. सभी थानों को भी निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके.
 
मौसम में बदलाव की वजह
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के आसपास बना निम्न दबाव क्षेत्र अब एक अवदाब में तब्दील हो गया है. 14 जुलाई की सुबह यह कोलकाता से करीब 70 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और वर्दवान से 100 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था. अगले 24 घंटों में यह सिस्टम झारखंड होते हुए उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा, जिससे भारी बारिश की संभावना है.
 
सोमवार को भी झरता रहा पानी
सोमवार को रांची में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश रुक-रुक कर होती रही. पूरे दिन बादल छाए रहे और बारिश की रिमझिम फुहारों ने मौसम को सुहाना तो बनाया, लेकिन जनजीवन प्रभावित हुआ.
 
रांची में 3.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. अधिकतम तापमान 27.4°C और न्यूनतम 23.4°C रहा. जमशेदपुर में 14.4 मिमी, डालटनगंज में 21.2 मिमी और बोकारो में 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई.
 
बारिश की वजह से बाजारों में सन्नाटा पसर गया. शाम ढलते ही दुकानों ने जल्द ही अपने शटर गिरा दिए.
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अहम मुलाक़ात, संगठन और विभागीय कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:13 PM

झारखंड के लोकप्रिय एवं कर्मठ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की. यह भेंट मात्र औपचारिक नहीं रही, बल्कि संगठनात्मक मजबूती और विभागीय कार्यों पर गंभीर, विस्तृत और प्रभावशाली चर्चा का केंद्र बनी.

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड में 2 लाख लाभुकों के लिए पीएम आवास (ग्रामीण) स्वीकृत कराने का आग्रह
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:05 PM

रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. इस मुलाकात में झारखंड के ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं और उसके क्रियान्वयन पर रक्षा राज्य मंत्री ने चर्चा की. संजय सेठ ने प्रमुख रूप से झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को अवगत कराया.

रांची रेंज के प्रभारी DIG बने इंद्रजीत महथा
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 8:49 AM

IPS इंद्रजीत महथा को रांची रेंज के प्रभारी DIG बनाया गया है. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.

JSSC-CGL पेपर लीक मामला: CBI जांच को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई 19 अगस्त को
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 10:56 PM

JSSC-CGL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर अब हाईकोर्ट 19 अगस्त को सुनवाई करेगा. यह मामला मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन उस दिन सुनवाई नहीं हो सकी.

महेंद्र सिंह धोनी ने किया आश्री बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन, अजय नाथ शाहदेव भी रहे मौजूद
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 8:39 PM

बिरसा चौक स्टेशन रोड स्थित गीतिलपीढ़ी में आश्री बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने संयुक्त रूप से किया.