Tuesday, Jul 1 2025 | Time 06:44 Hrs(IST)
झारखंड


Hemant Soren Oath Ceremony LIVE: राज्य के 14वें मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलाई शपथ

स्टीफन मरांडी होंगे प्रोटेम स्पीकर
Hemant Soren Oath Ceremony LIVE: राज्य के 14वें मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलाई शपथ

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.  

 


 


मुख्यमंत्री के तौर पर ग्रहण किया पदभार 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण करने के बाद सिद्धो कान्हू और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद सीएम हेमंत सीधे प्रोजेक्ट भवन पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण किया. 

 


 

स्टीफन मरांडी होंगे प्रोटेम स्पीकर 

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 9 से 12 दिसंबर से आहूत होगा. वहीं, वरिष्ठ नेता स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है. 

 


 

देखें तस्वीरें 










 


 


 


 


 


 


 


 

रांची के मोरहाबादी मैदान में आज झारखंड का राजनीतिक इतिहास एक नया मोड़ लेने जा रहा हैं. हेमंत सोरेन, झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में चौथी बार शपथ लेंगे. शाम 4 बजे राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. इस समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 

 

शपथ ग्रहण करने के बाद हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन जाकर पदभार ग्रहण करेंगे. जहां कैबिनेट की बैठक होगी. शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन सिद्धू कान्हु और बिरसा मुंडा की प्रतिमा का माल्यार्पण करेंगे. 

 

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पहुंचे. 

 


रांची के मोरहाबादी मैदान में कड़ी सुरक्षा

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. VVIP के आने वाली रूठ पर भारी संख्या में जवानों की तैनाती हैं. अलग-अलग जगह पर पार्किंग व्यवस्था बनाया गया हैं. कड़ी जांच के बाद ही मोरहाबादी में इंट्री दी जा रही हैं. 

 

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे दिशोम गुरु शिबू सोरेन

कार्यवाहक सीएम हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन, माता रूपी सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं. 

 


गुरुजी शिबू सोरेन के आवास के लिए रवाना हुए हेमंत सोरेन 

कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने आवास से अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ गुरुजी शिबू सोरेन के आवास के लिए रवाना हुए. शपथ ग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन शिबू सोरेन को लेकर पहुंचेंगे. 



कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रांची पहुंचे.  



TMC सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रांची पहुंची हैं. एयरपोर्ट पर तूणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. 




सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रांची पहुंचे. पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने उनका स्वागत किया.




राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रांची पहुंचे. 



दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पुंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रांची पहुंचे. उनके साथ दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सीसोदिया भी मौजूद हैं. 



यह दिग्गज नेता पहुंचे कार्यस्थल:


  • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर 

  • सह प्रभारी श्रीबेला प्रसाद 

  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर 

  • जेएमएम विधायक मथुरा महतो

  • मलिकार्जुन खरगे के सचिव प्रणब झा

  • तेलंगाना के डिप्टी सीएम विक्रमार्क भट्टी मल्लू

  • कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी पहुंचे

  • कांग्रेस विधायक निशात आलम पहुंची

  • कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव, राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोंगाड़ी पहुंचे

  • राजद विधायक संजय सिंह यादव और सुरेश पासवान पहुंचे

  • सांसद कालीचरण मुंडा और नलिन सोरेन पहुंचे

  • विधायक लुईस मरांडी और दशरथ गगराई

  • तेजस्वी यादव पहुंचे

  • दीपांकर भट्टाचार्य पहुंचे

  • पप्पू यादव पहुंचे

  • अखिलेश यादव पहुंचे

  • राज्यसभा सांसद राघव चड्डा पहुंचे 




 


अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में अगले दो से तीन घंटे में हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
जून 30, 2025 | 30 Jun 2025 | 9:16 PM

झारखंड में इन दिनों बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग ने साहिबगंज, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंघभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा, पलामु, रामगढ़, रांची, सराईकेला-खरसावा, सिमडेगा, पश्चिम सिंघभूम जिले में तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए Orange Alert जारी किया है. इन जिलों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग ने इस मौसम को देखते हुए दिशनिर्देश जारी कर लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाए एवम् मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें.

मंगलवार से शुरू होगी झारखंड में शराब दुकानों के हैंडओवर-टेकओवर की प्रक्रिया, इस दौरान बंद रहेंगी कई दुकानें
जून 30, 2025 | 30 Jun 2025 | 8:03 PM

झारखंड में शराब दुकानों के हैंडओवर टेकओवर की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी. 01 जुलाई से शराब दुकानों का हैंडओवर और टेकओवर का आदेश पूर्व में जारी किया गया है. प्रदेश भर में शुरू होगी हैंडओवर और टेकओवर की प्रक्रिया. ऐसे में कई दुकानों से शराब बिक्री प्रभावित होगी. हालांकि, अबतक नई नीति लागू करने को लेकर प्रक्रियाओं को भी पूरा नहीं किया गया है. ऐसे में सस्पेंस बरकरार है. आपको बता दें कि हैंडोवर टेकओवर के प्रक्रिया के दौरान कई दुकानें बंद रहेगी.

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के मंथन में झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का संबोधन
जून 30, 2025 | 30 Jun 2025 | 6:23 PM

आज दिल्ली में " सहकार से समृद्धि " की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के मंथन बैठक में झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाग लिया. इस बैठक में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्री मौजूद रहे. देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के समझ झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखंड के परिपेक्ष्य में अपना सुझाव रखा. उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में झारखंड एक पिछड़ा राज्य है और इस राज्य को विशेष सहयोग की जरूरत है. इसके लिए केंद्र सरकार को कई मामलों में नीतिगत हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है.

पत्नी की हत्या के जुर्म में ट्रायल फेस कर रहे पति बुद्धेश्वर पुरान साक्ष्य के अभाव में बरी
जून 30, 2025 | 30 Jun 2025 | 6:02 PM

पत्नी की हत्या के जुर्म में ट्रायल फेस कर रहे पति बुद्धेश्वर पुरान को अपर न्याययुक्त अरविंद कुमार की कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी किया. तमाड़ थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी सोनी कुमारी की हत्या 22 मई 2021 को हुई थी. घटना को लेकर मृतिका की मां बनवारी पुरान ने तमाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी में कहा गया था कि साल 2018 में सोनी कुमारी की शादी सोनाहातु थाना क्षेत्र निवासी बुद्धेश्वर पुरान से हुई थी. होली के मौके पर सोनी अपने मायके आई थी.

रांची नगर निगम का विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, पंडरा बाजार समिति क्षेत्र में चली जेसीबी
जून 30, 2025 | 30 Jun 2025 | 5:54 PM

रांची नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सोमवार को पंडरा बाजार समिति क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. अभियान के तहत सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया. नगर निगम की टीम ने इलाके का पहले निरीक्षण किया और फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स, बैनर, बोर्ड और दुकानों के आगे फैले सामान को हटाया. अवैध टीन शेड और फुटपाथ पर बनी अस्थायी दुकानों को भी गिरा दिया गया.