Wednesday, May 14 2025 | Time 17:12 Hrs(IST)
  • झारखंड में गर्मी की छुट्टियां घोषित, 22 मई से 4 जून तक बंद रहेंगे राज्य के सभी स्कूल, शिक्षा विभाग द्वारा कैलेंडर जारी
  • झारखंड में गर्मी की छुट्टियां घोषित, 22 मई से 4 जून तक बंद रहेंगे राज्य के सभी स्कूल, शिक्षा विभाग द्वारा कैलेंडर जारी
  • फॉर्म जमा करने लाईन में खड़ी छात्रा गिरकर हुई बेहोश, मौजूद छात्राओं ने भिजवाया अस्पताल
  • जेल में बंद दुर्दांत नक्सली कुंदन पाहन को मिली बड़ी राहत, 5 17 करोड़ कैश और 1 5 किलो सोना लूटकांड मामले में किया गया बरी
  • जेल में बंद दुर्दांत नक्सली कुंदन पाहन को मिली बड़ी राहत, 5 17 करोड़ कैश और 1 5 किलो सोना लूटकांड मामले में किया गया बरी
  • JSCC-CGL पेपर लीक मामले में जेल में बंद आरोपी विवेक रंजन की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट गुरुवार को सुनाएगा अपना फैसला
  • JSCC-CGL पेपर लीक मामले में जेल में बंद आरोपी विवेक रंजन की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट गुरुवार को सुनाएगा अपना फैसला
  • गृह रक्षकों की 312 पदों पर भर्ती को लेकर सभी तैयारियां पूरी, लगभग 24000 अभ्यर्थियों बहाली में आजमाएंगे अपनी किस्मत
  • कांग्रेस युवा मोर्चा ने शिक्षा न्याया संवाद कार्यक्रम को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सन्होला में 15 मई को होगा राष्ट्रीय नेता के साथ बड़ी बैठक
  • यूनिसेफ की भारत में प्रतिनिधि सिन्थिया मेककेफरी ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, झारखंड में UNICEF द्वारा संचालित योजनाओं से कराया अवगत
  • यूनिसेफ की भारत में प्रतिनिधि सिन्थिया मेककेफरी ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, झारखंड में UNICEF द्वारा संचालित योजनाओं से कराया अवगत
  • चौका थाना क्षेत्र के टुइंटुंगरी में अमुल दुध फैक्ट्री में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख
  • पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला आयोजित, कई बड़े नेता रहे उपस्थित
  • पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला आयोजित, कई बड़े नेता रहे उपस्थित
  • मधुबनी में पिस्टल की नोक पर दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने की 5 लाख की लूट, छानबीन में जुटी पुलिस
झारखंड


निर्लज्जता की हद पार कर दी हेमंत सरकार ने: बाबूलाल मरांडी

निर्लज्जता की हद पार कर दी हेमंत सरकार ने: बाबूलाल मरांडी

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि निर्लज्जता की भी एक हद होती है, पर Hemant Soren सरकार ने तो उसे भी पार कर दिया है. झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहाँ बीते दस दिनों से डीजीपी का पद खाली है और जो ‘डीजीपी’ जैसे काम कर भी रहा है, वो बिना वेतन के सेवा दे रहा है! वाह मुख्यमंत्री जी, ये तो नया भारत निर्माण है — ‘बिना वेतन, बिना संवैधानिक वैधता, सिर्फ भ्रष्टाचार के दम पर प्रशासन’!

 

अब क्यों न एक नई नीति ही बना दी जाए?

धनबाद, हज़ारीबाग़, रामगढ़, बोकारो जैसे कोयला वाले “कमाऊ” इलाक़े समेत और बाकी के खनिज इलाक़ों में भी ‘बिना वेतन, केवल कमीशन आधारित सेवा’ के लिए “रिटायर्ड और अनुभवी” लोगों से आवेदन मंगवाइए. जो काम डीजीपी साहब कर रहे हैं, वही मॉडल लागू कीजिए, जहाँ वेतन की जगह ‘वसूली’ हो और संविधान की जगह ‘किचन कैबिनेट’ के आदेश मान्य हों.

 

दरअसल, ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार ने न केवल संविधान के अनुच्छेद 312 को नकारा है, जो UPSC को अधिकार देता है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के प्रकाश सिंह केस के निर्देशों को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया है. हेमंत सोरेन जी अब शायद खुद को सर्वोच्च न्यायालय से भी ऊपर मान बैठे हैं और प्रशासन को नीचे, बहुत नीचे गिरा दिया है.

 

आज झारखंड वहाँ पहुँच चुका है जहाँ JPSC की हर कुर्सी बोली पर बिक रही है और UPSC से चयनित अधिकारियों को भी ‘रेट लिस्ट’ से होकर गुजरना पड़ता है. हेमंत जी, आपने तो एक क्रांतिकारी प्रयोग कर डाला — ‘योग्यता नहीं, सुविधा शुल्क आधारित प्रशासन.’  जो परंपरा आपने शुरू की है, वो न सिर्फ सरकारी व्यवस्था की विश्वसनीयता का अंतिम संस्कार कर रही है, बल्कि आने वाले वर्षों में झारखंड के प्रशासनिक ढांचे के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी.


 


 

 
अधिक खबरें
जेल में बंद दुर्दांत नक्सली कुंदन पाहन को मिली बड़ी राहत, 5.17 करोड़ कैश और 1.5 किलो सोना लूटकांड मामले में किया गया बरी
मई 14, 2025 | 14 May 2025 | 4:44 PM

बहुचर्चित 5.17 करोड़ कैश और 1.5 किलो सोना लूटकांड मामले में कोर्ट का फैसला आ गया है. जेल में बंद दुर्दांत नक्सली कुंदन पाहन को बड़ी राहत मिली है. अपर न्याययुक्त आनंद प्रकाश की कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में कुंदन पाहन को बरी कर दिया है. अभियोजन पक्ष ने 6 गवाहों की गवाही दर्ज कराई थी. लेकिन आरोपियों पर लगे आरोप को सिद्ध नहीं कर पाया. सभी गवाहों ने कुंदन पाहन को पहचाने से इनकार किया.

JSCC-CGL पेपर लीक मामले में जेल में बंद आरोपी विवेक रंजन की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट गुरुवार को सुनाएगा अपना फैसला
मई 14, 2025 | 14 May 2025 | 4:36 PM

JSCC-CGL पेपर लीक मामले में जेल में बंद आरोपी विवेक रंजन की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी. CID की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. गुरुवार को तीन आरोपी विवेक रंजन, कुंदन कुमार और राम निवास राय की जमानत अर्जी पर कोर्ट फैसला सुनाएगा. इससे पहले 6 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है. मामले में CID ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

यूनिसेफ की भारत में प्रतिनिधि सिन्थिया मेककेफरी ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, झारखंड में UNICEF द्वारा संचालित योजनाओं से कराया अवगत
मई 14, 2025 | 14 May 2025 | 3:56 AM

CM हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में यूनिसेफ की भारत मे प्रतिनिधि सिन्थिया मेककेफरी ने शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर उन्होंने झारखंड में बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यों एवं गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. उन्होंने बाल अधिकारों के संरक्षण, शिक्षा ,स्वास्थ्य और उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए बेहतर माहौल बनाने हेतु राज्य सरकार के संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने यूनिसेफ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया.

पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला आयोजित, कई बड़े नेता रहे उपस्थित
मई 14, 2025 | 14 May 2025 | 3:44 PM

पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई. मुख्य रूप से इस कार्यशाला में बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव, नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम समेत प्रत्येक जिले से आए हुए महिला मोर्चा के अध्यक्ष समेत तीन-तीन कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही. बता दें कि 21 मई से लेकर 31 मई तक पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई जाएगी. राष्ट्रीय स्तर पर इससे पूर्व में ही कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है. झारखंड प्रदेश से इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश संयोजक विकास प्रीतम बनाए गए हैं एवं सहसंयोजक आरती कुजुर हैं.

Jharkhand: शिक्षा, स्वास्थ्य, कपड़ा और ईंधन कहां होता है ज्यादा खर्च? शहर या गांव में आइए जानते हैं
मई 14, 2025 | 14 May 2025 | 3:36 PM

गांव में आज भी काफी पिछड़ापन है, आय के स्रोत गांव में भले कम हो पर खर्च के मामले में गांव आज भी आगे है. आइए जानते हैं स्वास्थ्य और ईंधन, वस्त्र, बेडिंग, जूते-चप्पल, शिक्षा में होने वाले खर्च के बारे में.