Saturday, Jul 5 2025 | Time 10:57 Hrs(IST)
  • फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की शव, दो महीने पहले हुई थी शादी
  • जमशेदपुर में अमूल के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
  • पटना में खौफ की रात! मशहूर बिजनेसमैन गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या, शहर में सनसनी
  • संगठन को पहले से ओर ज्यादा मजबूत और सशक्त बनाने की दिशा में किया जा रहा है कार्य- विल्सन फ्रांसीस
  • पाकुड़ में मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रील
  • मुड़ा मैदान टोला में जलजमाव से त्रस्त लोग, NHAI की लापरवाही बनी मुसीबत की जड़
  • पतरातू क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने छोटकी ताजिया के साथ निकाली जुलूस
  • संगठन को पहले से ओर ज्यादा मजबूत और सशक्त बनाने की दिशा में किया जा रहा है कार्य- विल्सन फ्रांसीस
  • बेटे को पहले बनाया दुल्हन, खींची तस्वीरें फिर पूरे परिवार ने दे दी जान
  • Jharkhand Weather Update: रांची समेत 6 जिलों में अलर्ट, जानें कब मिलेगी भारी बारिश से राहत
  • 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' अब बना अमेरिका का नया कानून! ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पिकनिक के दौरान विधेयक पर किए साइन
झारखंड


हजारीबाग: आज रे करम गोसाई घरे दुआरे रे.. करमा गीतों से गूंज रहे क्षेत्र की गलियां

सुबह-शाम करमा गीत से क्षेत्र गूंजायमान हो रहा
हजारीबाग: आज रे करम गोसाई घरे दुआरे रे.. करमा गीतों से गूंज रहे क्षेत्र की गलियां

प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत


हजारीबाग/डेस्क: करमा पूजा उत्सव एवं गीत- संगीत को लेकर पिछले एक सप्ताह से खुशी और उमंग का माहौल क्षेत्र में बना हुआ हैं. सुबह-शाम करमा गीत से क्षेत्र गूंजायमान हो रहा हैं. आज रे करम गोसाई घारे द्वारे रे, काल रे करम गोसाई कांस नदी पारे, भाई हामर बाढतो राखबो आशीष रे, केकर दियल दियवा केकर दियल बाती जलो रे दियवा आझो के राती, जा हो जा हो करम गोसाय आपन ससुराल हो, आदि करमा गीतों से इस समय वातावरण गूंज उठा हैं. इन करमा गीतों में झारखंड की संस्कृति झलकती हैं.

 

करमा पर्व भादो माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को हर्षोल्लास के साथ गांव-गांव में मनाया जाता हैं. विशेष रूप से झारखंड राज्य में यह मनाया जाता हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार बहनें अपने भाइयों के उज्जवल भविष्य के लिए यह पर्व मनाते हैं. लोग कहते भी है कि अपना कर्म भैया के धर्म अर्थात बहनें अपने कर्म के साथ-साथ भाइयों के धर्म भी करती हैं. भादो माह की चतुर्थी के दिन से ही करमा की नींव गांव में रखी गई हैं. उस दिन बहनें डलिया में बालू मिट्टी रख उसमें पांच प्रकार के अनाज बुनते है तभी से दिन भर में कम से कम तीन बार और ज्यादा से ज्यादा पांच बार उस डलिया को पूजा के स्थान पर रख रूप देती है और उसके चारों ओर घूमते हुए झूमर लगाती है और गाती हैं.

 


 

इस प्रकार इन एक सप्ताह में जिधर जाए उधर ही करमा के गीत सुनने को मिले हैं. जिससे वातावरण में मधुर गीतों की गूंज गुंजायमान होते रहता हैं. सबसे बड़ी बात यह कि शादीशुदा बहनें भी इस त्यौहार को मनाने अपने भाई के घर आती है और सभी परिवार मिलकर त्यौहार मनाते हैं. आज शनिवार शाम बहन अपने भाईयों के लिए करमा व्रत करेंगी. रविवार की सुबह जलाशय में करमा डाली विसर्जन के साथ पर्व का समापन होगा. इसे देखने एवं करमा गीत सुनने के लिए आसपास क्षेत्र के लोग काफी संख्या में शामिल होते हैं.

 
अधिक खबरें
6 जुलाई को झारखंड आएंगे केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 9:10 AM

केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 6 जुलाई को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. रांची से हेलीकॉप्टर के माध्यम से धनबाद जाएंगे. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अधिवेशन में शामिल होंगे.

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने की मुलाकात
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 8:26 AM

रांची के दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से राज्य की कृषि ,पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाकात की .

Jharkhand Weather Update: रांची समेत 6 जिलों में अलर्ट, जानें कब मिलेगी भारी बारिश से राहत
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 7:34 AM

राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. अभी बारिश का यह दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने 6 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है. मौसम केंद्र ने रांची समेत 6 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.

मां व पत्नी के साथ अनबन के बाद युवक ने दामोदर नदी के लगायी छलांग, खोजबीन जारी
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 10:59 PM

: परिवार में मां व पत्नी के साथ हुआ अनबन तो युवक ने दामोदर नदी के उफनते बाढ़ में लगा दिया छलांग. पांच घंटे बाद भी नही मिला सुराग. खोजबीन जारी. घटना. शुक्रवार की शाम चार बजे की बताई जा रही है. जब अमलाबाद ओपी क्षेत्र के महाल गांव निवासी नव बनर्जी का 25 वर्षीय एक लोता पुत्र विशाल बनर्जी शाम के साढ़े तीन बजे परिवार में अनबन

बरमसिया ओपी स्थित फुसरों गांव में जंगल से आये हिरण का किया गया रेस्क्यू
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 10:51 PM

प्रखंड के बरमसिया ओपी स्थित फुसरों गांव में जंगल से दौड़ता आया हिरण एक मुंडेर कुएं में घुस गया। कुएं में घुसे हिरण को तो ग्रामीणों ने तत्काल ही बाहर निकालकर इसकी सूचना स्थानीय ओपी और वन विभाग के अधिकारियों को दिया,परंतु विभागीय अधिकारी के पहुंचने में देरी के कारण उक्त हिरण की मौत हो गई। जिसके शव को शाम को जब्त कर गांव पहुंचे