Saturday, Jul 12 2025 | Time 13:45 Hrs(IST)
  • पूर्व मंत्री आलमगीर आलम खटखटाएंगे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, ऑर्डर कॉपी का अध्ययन के बाद में दाखिल करेंगे जमानत की अर्जी
  • बोकारो वन भूमि घोटाला मामले में इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को CID ने किया गिरफ्तार
  • आज 51 हजार युवाओं को PM मोदी सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, रांची के CCL सभागार में लगा है रोजगार मेला
  • एकाउंट्स और ऑडिट विषय पर दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आगाज, मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद हुए शामिल
  • गढ़वा के मेढ़ना कला और लापो में गढ़वा एसडीएम के आदेश पर 60 ट्रैक्टर अवैध बालू किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज
  • पतरातू में सांड का आतंक, हमले से दो घायल
  • देवघर: DC ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
झारखंड » कोडरमा


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले हजारीबाग सांसद, किया शिष्टाचार भेंट

झारखंड के मौजूदा हालात पर की चर्चा, हजारीबाग की विख्यात रामनवमी में आने का दिया न्यौता
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले हजारीबाग सांसद, किया शिष्टाचार भेंट
प्रशांत शर्मा/न्यूज11 भारत

हजारीबाग/डेस्क:- हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट किया. इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को झारखण्ड में पिछले पांच वर्षों में आदिवासियों की जनसँख्या में धर्मांतरण के कारण हुए तीव्र घटाव, बांग्लादेशियों के द्वारा संगठित रूप से आदिवासी बेटियों से विवाह और जमीन हथिया कर क्षेत्र की डेमोग्राफी बदले जाने के विषय में विस्तृत चर्चा की और उन्हें इस संबंध में पूरी जानकारी दी साथ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को हज़ारीबाग की विश्वविख्यात इंटरनेशनल रामनवमी में हज़ारीबाग़ पधारने का निमंत्रण दिया. सांसद मनीष जायसवाल ने कहा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का रामनवमी महोत्सव में आना हम सभी हज़ारीबाग़ लोकसभा वासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण होगा.

झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार से हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने किया शिष्टचार मुलाकात

झारखंड के नए राज्यपाल संतोष गंगवार से नई दिल्ली में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने शिष्टाचार मुलाकात किया. झारखण्ड के नए राज्यपाल संतोष गंगवार के दिल्ली स्थित आवास में जाकर सांसद मनीष जायसवाल ने बुके प्रदान कर उनका अभिनन्दन किया. संतोष गंगवार को नई दायित्व हेतु बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी उन्होंने दी. इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने झारखण्ड के नए राज्यपाल से झारखंड के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा भी की .

 


 

 
अधिक खबरें
केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 6:31 PM

केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में कोडरमा समाहरणालय सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक आयोजित की हुई. बैठक में जिले में चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं पर क्रमबार चर्चा हुई और योजनाओं से जुड़ी प्रगति रिपोर्ट का केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अवलोकन भी किया.

कोडरमा में महिला से 50 हजार की ठगी, मदद के बहाने शातिर ने लगाया चूना
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 2:54 PM

कोडरमा के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पैसे निकालने आई एक महिला से मदद करने के बहाने 500 रु. की ठगी की गई हैं. दरअसल, कोडरमा में सोमवार को एक महिला से बैंक में 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला, जो अड्डी बंगला वार्ड नंबर 14 की निवासी हैं, उसने तिलैया थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

कोचिंग सेंटर संचालक पर महिला रसोईया ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 2:18 PM

कोडरमा जिले के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र अंतर्गत एक कोचिंग सेंटर के संचालक पर वहां काम करने वाली महिला रसोईया ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस बाबत हजारीबाग की रहने वाली उक्त महिला ने तिलैया डैम ओपी में आवेदन देकर उक्त कोचिंग संचालक पर कार्रवाई की मांग की है. दिए गए आवेदन में महिला ने डिवाइन कोचिंग के संचालक रंजीत प्रसाद पर शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है.

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दिव्यांगों के बीच किया ट्राईसाइकिल का वितरण
जुलाई 07, 2025 | 07 Jul 2025 | 7:06 PM

सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की ओर से कोडरमा के बिरसा सांस्कृतिक भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन पर दर्शन भर दिव्यांगजनों के बीच बैटरी जनित ट्राईसाईकिल आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच स्कूल बैग एजुकेशनल ड्रेस और आंगनबाड़ी केदो के बीच फ्री स्कूल किट का वितरण किया गया. मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी

राष्ट्रीय जनता दल का 29वां स्थापना दिवस मना, कटा केक, फहराया गया राजद का झंडा
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 6:39 PM

1997 में लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में बनीं राष्ट्रीय जनता दल(राजद) का 29 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ शनिवार को मनाया गया. स्थापना दिवस पर झुमरीतिलैया के विशुनपुर आश्रम रोड स्थित राजद प्रधान कार्यालय में पार्टी का झंडा नगर अध्यक्ष घनश्याम तुरी ने फहराया.साथ ही केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया.स्थापना दिवस कार्यक्रम की