Friday, Jul 25 2025 | Time 04:47 Hrs(IST)
झारखंड


गुदा चिड़िया खान श्रमिक संघ ने बीएमएस का 70वां वर्षगांठ धूमधाम से मनाया

गुदा चिड़िया खान श्रमिक संघ ने बीएमएस का 70वां वर्षगांठ धूमधाम से मनाया

न्यूज़11 भारत





मनोहरपुर/डेस्क: गुआ चिड़िया खान श्रमिक संघ ने भारतीय मजदूर संघ का 70वां वर्षगांठ धूमधाम से मनाया. इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण, महिला समूह के सदस्य, आंगनबाड़ी सेविकाएं, ग्राम मुडा व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. कार्यक्रम का शुभारंभ गुआ चिड़िया खान श्रमिक संघ के कार्यालय में अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के द्वारा संघ का झंडोत्तोलन कर किया गया. पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार आगे का कार्यक्रम रविन्द्र भवन में आयोजित की गई. कार्यक्रम में मंच का संचालन धरमु लाखवा  ने  किया.

 

कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के पदाधिकारीयों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. तत्पश्चात संघ के संयुक्त महामंत्री राजू प्रसाद नेवार ने सुंदर सा मजदूर गीत प्रस्तुत किया. वहीं पदाधिकारियों ने अपने वक्तव्यों में भारतीय मजदूर संघ की जीवनी तथा इसके संस्थापक स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के विचार धारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया.

 

मौके पर गुआ चिड़िया खान श्रमिक संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अंजनी कुमार, महामंत्री राजेश विश्वकर्मा, संयुक्त महामंत्री राजू प्रसाद नेवार, सचिव श्री सुजीत महंता, संगठन मंत्री श्री राकेश खरडिया, कोषाध्यक्ष श्री बाबूलाल मौर्य, झारखंड प्रदेश के जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील कुमार दास, कार्यकारिणी सदस्य श्री अमित देवगम, अंकित तिवारी, दुखभंजन महतो, डी एल स्वामी, विक्की पात्रो, मृत्युंजय कुमार, धरमू लाखवा, जीतेन्द्र दास, रोइदास हूरद, घनश्याम धनपटिया, अर्जुन तांती समेत सुरक्षा कर्मी, खान श्रमिक, सप्लाई मजदूर, आंगनबाड़ी सेविकाएं, महिला समूह के सदस्य एवं ग्राम मुंडा मौजूद थे.

 


अधिक खबरें
पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगत को झारखंड में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गये RJD के प्रधान महासचिव
जुलाई 24, 2025 | 24 Jul 2025 | 9:47 AM

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने झारखंड के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता को झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल का "प्रधान महासचिव" मनोनीत किया है. इस मनोनयन पर भोगता ने लालू प्रसाद यादव का आभार जताते हुए कहा कि वह अपनी क्षमता अनुसार पार्टी के हितों के लिए कार्य करेंगे. उनका उद्देश्य राष्ट्रीय जनता दल को झारखंड

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अहमदाबाद, जयपुर, ऋषिकेश, हरिद्वार के लिए नई ट्रेनों का रेलमंत्री से किया आग्रह
जुलाई 24, 2025 | 24 Jul 2025 | 10:06 PM

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रांची के लिए विभिन्न मार्गों पर नयी ट्रेनों की मांग की है. यह मांग उन्होंने गुरुवार को दिल्ली में रेलमंत्री से मुलाकात करके उठायी है. संजय सेठ ने रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए 4200 करोड रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं की सौगात दिये जाने पर पहले तो आभार जताया, फिर उन्होंने रांची के

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को रामचंद्र चन्द्रवंशी विश्वविद्यालय ने दी डॉक्टरेट की उपाधि
जुलाई 24, 2025 | 24 Jul 2025 | 9:33 PM

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को गुरुवार को रामचंद्र चन्द्रवंशी विश्वविद्यालय, पलामू की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया. विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें यह उपाधि अपने हाथों से प्रदान की. इस मौके पर राज्यपाल ने रघुवर दास के राजनीतिक जीवन, सामाजिक योगदान और विकास के प्रति

मौसम विभाग ने झारखण्ड में 24 से 28 जुलाई तक भारी से अत्यंत भारी बारिश की जारी की चेतावनी
जुलाई 24, 2025 | 24 Jul 2025 | 9:22 PM

मौसम विभाग ने झारखंड के लिए 24 जुलाई से लेकर 28 जुलाई तक भारी से अत्यंत तेज बारिश की सम्भावना जतायी है. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है. जिसके चक्रवात में बदलने की सम्भावना है. इसके कारण बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में काफी तेज बारिश हो सकती

टाटीसिल्वे में आयोजित शिविर में बिजली सम्बंधी समस्याओं की जानकारी देगा JBVNL
जुलाई 24, 2025 | 24 Jul 2025 | 8:59 PM

आम बिजली उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी कानूनों से अवगत कराने के लिए झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) अंतर्गत विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम रांची द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के सहयोग से विद्युत् आपूर्ति प्रमण्डल, रांची (पूर्वी) अंतर्गत टाटी पंचायत भवन हॉल, बाज़ार टोड, टाटीसिल्वे में कानूनी जागरूकता