झारखंड » रांचीPosted at: जुलाई 03, 2025 राज्यपाल संतोष गंगवार अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज दीपाटोली, रांची स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली. राज्यपाल महोदय ने वहां उपस्थित चिकित्सकों से श्री लकड़ा के उपचार की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि श्री विमल लकड़ा ने हॉकी के क्षेत्र में देश एवं राज्य को गौरवान्वित किया है. सम्पूर्ण राज्यवासी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे है.
यह भी पढ़े: रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी