Monday, Jul 7 2025 | Time 20:21 Hrs(IST)
  • झारखंड ग्रामीण कार्य विभाग में तबादले पर चर्चा तेज, जूनियर इंजीनियर बना सीनियर का बॉस
  • झारखंड ग्रामीण कार्य विभाग में तबादले पर चर्चा तेज, जूनियर इंजीनियर बना सीनियर का बॉस
  • झारखंड: 23 नवप्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों को DGP अनुराग गुप्ता ने लगाया बैज, कुल 64 अफसरों को मिली प्रोन्नति
  • झारखंड: 23 नवप्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों को DGP अनुराग गुप्ता ने लगाया बैज, कुल 64 अफसरों को मिली प्रोन्नति
  • चिराग पासवान की रणनीति से NDA में मचा सियासी घमासान, 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा से बढ़ी उलझन
  • चिराग पासवान की रणनीति से NDA में मचा सियासी घमासान, 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा से बढ़ी उलझन
  • भाजपा केंद्रीय मुख्यालय में कल लोगों से मिलेंगे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सुनेंगे समस्याएं
  • भाजपा केंद्रीय मुख्यालय में कल लोगों से मिलेंगे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सुनेंगे समस्याएं
  • तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आईं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी, महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का लिया जायजा
  • तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आईं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी, महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का लिया जायजा
  • गुमला में व्यवसायी की हत्या पर बाबूलाल ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- झामुमो-कांग्रेस-राजद के जंगलराज का परिणाम
  • गुमला में व्यवसायी की हत्या पर बाबूलाल ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- झामुमो-कांग्रेस-राजद के जंगलराज का परिणाम
  • हेमंत सोरेन ने युवाओं को पिछले करीब 6 साल से उलझाए रखा है: बाबूलाल मरांडी
  • हेमंत सोरेन ने युवाओं को पिछले करीब 6 साल से उलझाए रखा है: बाबूलाल मरांडी
  • ADG रेल संजय ए लाटकर को किया गया विरमित, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान परमाणु ऊर्जा विभाग में IG सिक्युरिटी के पद पर देंगे योगदान
झारखंड


झारखंड की महिलाओं को खुशियों की सौगात, अब मंईयां सम्मान स्कीम में मिलेंगे 2500 रूपए, जानें कैसे उठाएं इसका लाभ

सालाना 30,000 रूपए की सौगात
झारखंड की महिलाओं को खुशियों की सौगात, अब मंईयां सम्मान स्कीम में मिलेंगे 2500 रूपए, जानें कैसे उठाएं इसका लाभ

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने महिलाओं के लिए एक नई खुशखबरी दी हैं. राज्य की मंईयां सम्मान योजना के तहत अब दिसंबर से महिलाओं के खातों में हर महीने 2500 रुपये भेजे जाएंगे यानी साल में कुल 30,000 रुपये. इस योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है लेकिन सवाल यह है कि इस राशि का लाभ कैसे प्राप्त किया जाए?

 

हेमंत सोरेन ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना के तहत इस राशि को पहले 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करने का ऐलान किया था. अब महिलाओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त होगी. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहती है तो जानिए कैसे करें आवेदन.

 

कौन सी महिलाएं उठा सकती हैं लाभ?

मंईयां सम्मान योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को मिलेगा, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हैं. पहले यह योजना केवल 21 वर्ष की महिलाओं के लिए थी लेकिन अब 18 से 20 वर्ष की महिलाएं भी इसके लाभार्थी बन सकती हैं. राज्य सरकार के अनुसार, इस योजना से 57 लाख महिलाओं को फायदा होगा. अब महिलाएं इस योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये यानी पूरे साल में 30,000 रुपये तक की राशि प्राप्त कर सकती हैं. यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित होगी.

 

आवेदन कैसे करें?

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती है या आंगनवाड़ी केंद्र से फॉर्म ले सकती हैं. आवेदन पत्र मुफ्त होगा, जिसमें महिलाओं को अपनी पूरी जानकारी जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक खाता विवरण आदि भरकर जमा करना होगा. इसके साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो भी अटैच करना होगा.

 

मंईयां सम्मान योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा, जिनके परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी हो या फिर जिनके पास पेंशन हो. इसके अलावा यदि महिला या उनके परिवार का कोई सदस्य सांसद या विधायक है, तो वह भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते. यदि महिला का ईपीएफओ खाता है तो वह भी इस योजना से बाहर रहेगी.

 


 

 
अधिक खबरें
झारखंड: 23 नवप्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों को DGP अनुराग गुप्ता ने लगाया बैज, कुल 64 अफसरों को मिली प्रोन्नति
जुलाई 07, 2025 | 07 Jul 2025 | 8:08 PM

झारखंड पुलिस में आज एक अहम क्षण उस वक्त देखने को मिला जब राज्य के महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक अनुराग गुप्ता ने रांची स्थित पुलिस मुख्यालय के सभागार में 23 नवप्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षकोंको बैज लगाकर सम्मानित किया. ये अधिकारी हाल ही में निरीक्षक या समकक्ष पद से पदोन्नत होकर डिप्टी एसपी बनाए गए हैं.

गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की पहल पर महेशमुंडा मिशन के पास जला ट्रांसफार्मर बदला गया
जुलाई 07, 2025 | 07 Jul 2025 | 7:57 PM

गांडेय प्रखंड के महेशमुंडा मिशन के पास जले हुए ट्रांसफार्मर को सोमवार को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. यह कार्य झामुमो नेता सह बड़कीटांड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रवेज आलम और झामुमो प्रखंड सचिव मो. सब्बीर अंसारी के संयुक्त नेतृत्व में, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की पहल पर पूरा किया गया.

गांडेय में ग्राम जल स्वच्छता समिति की बैठक दासडीह पंचायत भवन में आयोजित
जुलाई 07, 2025 | 07 Jul 2025 | 7:49 PM

गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत सचिवालय में पंचायत मुखिया निर्मला कुमारी की अध्यक्षता में ग्राम जल स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई. यह बैठक बीडीओ के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड क्षेत्र की सभी जल सहियाओं ने भाग लिया. बैठक में ग्राम जल स्वच्छता समिति के कार्यों, जिम्मेदारियों और गांवों में स्वच्छता अभियान को

रेलवे के लोको पायलट ने दिया मानवता का परिचय, महिला का गिरा हुआ पर्स लौटाया
जुलाई 07, 2025 | 07 Jul 2025 | 7:36 PM

बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के रेलवे कॉलोनी अंतर्गत सुभाष पार्क के पास रविवार की रात्रि मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक महिला का गिरा हुआ पर्स रेलवे के लोको पायलट रणजीत सिंह राणा और उनके साथियों को मिली. रणजीत सिंह राणा ने मानवता का परिचय देते हुए महिला के पर्स मिले आधार कार्ड से उक्त व्यक्ति का पता लगाया. जिसकी पहचान

बरवाडीह बाजार में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिला परिषद सदस्य ने उपायुक्त से की नाली निर्माण की मांग
जुलाई 07, 2025 | 07 Jul 2025 | 7:24 PM

बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण प्रखंड मुख्यालय के बाजार में नाली के अभाव में पिछले एक माह से जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. जल जमाव के कारण व्यावसायिक प्रतिष्ठान के संचालकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. बाजार क्षेत्र में जल जमाव की स्थिति को लेकर स्थानीय जिला परिषद