Sunday, Jul 13 2025 | Time 11:24 Hrs(IST)
  • मेदिनीनगर में बैंक लूट का असफल प्रयास, अलर्म ने बचाया लूटकांड से चोरों की हुई सिटी पीटी गुल
  • 17 जुलाई को दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा भव्य सम्मान समारोह, राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्री करेंगे झारखंड के दो शहरों को सम्मानित
  • उज्ज्वल निकम, हर्षवर्धन श्रृंगला राज्यसभा के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चार हस्तियों को किया मनोनीत, हर क्षेत्र से जुड़ी है खास पहचान
  • अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक की मौत
  • फुलसुरी में वज्रपात से दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में तीन दिन इन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ, तूफानी हवाएं की चेतावनी
झारखंड


झारखंड आई विदेशी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, 3 आरोपी पुलिस की हिरासत में

झारखंड आई विदेशी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, 3 आरोपी पुलिस की हिरासत में

 न्यूज11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट इलाके में शुक्रवार की रात एक स्पेनिश महिला (spanish woman) से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है. सामूहिक दुष्कर्म की इस वारदात को कथित तौर पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव के युवकों ने अंजाम दिया था. इस सबंध में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की तफतीश शुरू कर दी है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस कप्तान पीतांबर सिंह खैरवार देर रात से ही हंसडीहा थाने में कैंप कर मामले की जांच में जुटे रहे. जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलायी गयी है. थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीड़ित विदेशी महिला की उम्र 30 साल है.





मामले में क्या बोले पुलिस अधिकारी

एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि रात लगभग साढ़े दस बजे कुरमाहाट चौक पर पुलिस टीम को देखकर महिला ने गश्ती दल को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. चूंकि पीड़ित महिला और उसके पति को हिंदी नहीं आती थी, इसलिए उन्होंने अपने मोबाइल पर गूगल ट्रांसलेट की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया तो अरहर के खेत में महिलाओं के कपड़े मिले, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. पुलिस महिला को देर रात सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां जांच में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई. 

 

7 की मात्रा में आरोपी थे- पीड़ित महिला

पुलिस को मिली शिकायत में विदेशी महिला ने आरोप लगाया है कि कैंप में 7 युवक आए और उसे जबरन उठाकर सुनसान इलाके के एक खेत में ले गए और एक-एक कर उसके साथ रेप किया. जब महिला ने विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा गया.

 


दुमका की घटना पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी


 

 

 

दुमका की घटना पर BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का ट्वीट 


अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update:  झारखंड में तीन दिन इन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ, तूफानी हवाएं की चेतावनी
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 7:49 AM

देशभर के अलग-अलग राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है. उत्तर भारत से लेकर भारत के राज्यों में झमाझम बरसात होने की वजह से मौसम में बदलाव आ गया है. झारखंड में मानसून सक्रिय हैं

चंदनकियारी: अनुमंडल पधाधिकारी प्रांजल ढांडा ने विभिन्न पंचायतों में सरकारी योजनाओं का किया निरीक्षण
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:48 PM

उपायुक्त अजायनाथ झा के निर्देश पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सरकारी योजनाओं के निरीक्षण व जनता से संवाद कार्यक्रम को लेकर शनिवार को चंदनकियारी पहुंची. अनुमंडल पधाधिकारी प्रांजल ढांडा ने महाल पूर्वी स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र का बदहाली देख भावुक हो गई. इस दौरान उन्होंने केंद्र के चिकित्सा व्यवस्था व उपक्रमों का निरीक्षण मोबाइल का लाइट जलाकर किया. जहां छत से चू रही बारिश के पानी को सहिया द्वारा इकट्ठा कर बाहर फेंका जा रहा था. दूसरी ओर उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमलाबाद के जर्जर भवन को देख इसकी मरम्मती को तत्काल ही प्राक्कलन बनाकर जिले को भेजने का निर्देश बीडीओ को दिया.

भारी बारिश में सिल्ली के सीटकाडीह में पुलिया बही, ग्रामीणों को हो रही परेशानी
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:42 PM

सिल्ली प्रखण्ड के सीटकाडीह गांव में पिछले दिनों से लगातार हो रहे वर्ष के कारण पुलिया बह जाने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी की सूचना पाकर सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो गांव पहुंचे एवं ग्रामीणों से मिले एवं जल्द से जल्द मरामत कराने का आश्वासन दिया. इसके अलावे वर्षा से गांव में जिनके मकान ढह गया है विधायक ने उनसे भी मुलाकात

सिल्ली में महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:34 PM

सिल्ली थाना अंतर्गत बासुडीह गांव में नन्द किशोर महतो की 20 वर्षीय पत्नी निवेदिता देवी ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिल्ली पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पति ने बताया कि शुक्रवार रात

Maiya Samman Yojana: महिलाओं के खाते में खटाखट आई मंईयां सम्मान योजना की राशि, रांची जिला में 3.25 लाख लाभुकों को मिला लाभ!
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:34 PM

रांची जिला में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मई माह की सम्मान राशि 2500 रुपये लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है! प्रथम चरण में 3,25,051 लाभुकों को 81 करोड़ 26 लाख 27 हजार 500 रुपये का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है. इसको लेकर रांची डीसी के तरफ से जानकारी दे दी गई है.