Sunday, Jul 13 2025 | Time 07:27 Hrs(IST)
देश-विदेश


22 नवंबर को मनाया जाएगा झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस

तीन दिनों तक चलेगा समारोह, होंगे कई कार्यक्रम
22 नवंबर को मनाया जाएगा झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस
न्यूज11 भारत




रांचीः झारखंड विधानसभा का 22वां स्थापना दिवस बुधवार (22 नवंबर) को मनाया जायेगा. विधानसभा के स्थापना दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान दिया जायेगा. वहीं विधानसभा के कुछ चयनित कर्मचारियों को उत्कृष्टता पुरस्कार दिया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशेष रूप से मौजूद रहेंगे. स्थापना दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो की लिखित पुस्तक संसदीय दायित्व के तीन वर्ष का विमोचन किया जायेगा. 

 


 

23 नवंबर को ही आप पार्टी के पूर्व विधायक रहे डॉ कुमार विश्वास और उनके साथियों का काव्य पाठ होगा. इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी़ 24 नवंबर को छात्र सांसद आयोजित किया जायेगा. रात्रि में सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया जायेगा. इसी दिन केंद्र-राज्य संबंध पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची और पीआरएस लेगिस्लेटिव रिसर्च, पीआरएस द्वारा संयुक्त रूप से सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के संविधान विशेषज्ञों का जमावड़ा लगेगा. देश में पहली बार किसी विधानसभा द्वारा महत्वपूर्ण विषय पर अकादमिक पहल हो रही है़ इसमें केंद्र व राज्य के संबंधों की कानूनी बारीकियों पर चर्चा होगी. सम्मेलन में भारत की संघीय संरचना, केंद्र-राज्य संबंधों की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श किया जाएगा. 

 

अधिक खबरें
बेंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में 7वीं ओपन इंडिया अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 2:13 PM

11-12 जुलाई को बेंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में 7वीं ओपन इंडिया अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन किया गया हैं. इस आयोजन में विश्व स्तर के दिव्यांग एथलीट्स ने भाग लिया है, जो भारत सहित अनेक देशों के लिए गर्व का विषय है.

केदारनाथ से रामेश्वरम तक एक सीध में हैं भगवान शिव के 7 मंदिर.. रहस्य आज भी बना हुआ है रहस्य
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 2:48 PM

भारत की आध्यात्मिक धरती पर शिव भक्ति की एक ऐसी अद्भुत लकीर मौजूद है, जिसे 'शिव शक्ति रेखा' कहा जाता हैं. उत्तराखंड के केदारनाथ से लेकर तमिलनाडु के रामेश्वरम तक लगभग 2,382 किलोमीटर की सीधी रेखा पर भगवान शिव के सात प्रमुख मंदिर एक ही देशांतर रेखा यानी 79 डिग्री ईस्ट पर स्थित हैं.

गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है UTI का खतरा, जानें इसके प्रमुख कारण और बचाव के उपाय
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 2:30 AM

जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है, शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. इन दिनों डिहाइड्रेशन की समस्या आम होती है, लेकिन इसके साथ ही एक और गंभीर समस्या तेजी से बढ़ती है और वो है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई. खासकर महिलाओं में यह संक्रमण गर्मियों में अधिक देखा जाता हैं. कई स्टडीज बताती है कि हर दो में से एक महिला को जीवन में एक बार यूटीआई का सामना करना पड़ता हैं.

पिता ने ही कर दी होनहार टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या! बड़ी वजह आयी सामने!
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 2:37 AM

खेल की दुनिया से आज एक दिल दहलाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आयी है. हरियाणा की राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या कर दी गयी है. इस हत्या का इल्जाम और किसी पर नहीं बल्कि उनके पिता दीपक यादव के ऊपर लगा है. हत्या की वजह आपसी विवाद के साथ पिता का अवसाद में चलना बताया जा

लव बाइट से प्यार नहीं, मिल सकता है स्ट्रोक! डॉक्टरों की चेतावनी पर गौर करें वरना पड़ सकता है पछताना
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 1:20 PM

प्यार जताने के हजारों तरीके होते है लेकिन एक तरीका "हिक्की" या कहें "लव बाइट" भी है, जो युवाओं में ख़ासा लोकप्रिय हैं. गर्दन या शरीर के किसी हिस्से पर पड़े लाल-बैंगनी निशान को देखकर लोग इसे रोमांटिक मोमेंट की निशानी मानते है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि यह छोटा-सा प्यार भरा निशान सेहत पर भारी पड़ सकता हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लव बाइट सिर्फ एक निशान नहीं, बल्कि कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह भी बन सकता हैं. इनमें से सबसे खतरनाक है स्ट्रोक का खतरा.