राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी का सातवीं पुण्य तिथि मनाई गई. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी चित्र पर दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया.
भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष भरत यादव, भाजपा नेता श्रवण सिंह, ईश्वर प्रजापति, मोती महतो, विश्वनाथ यादव,भैरव महतो, प्राण गोपाल सेन,संजय मिश्रा, कुमार प्रमोद,राजू पंडित,विदेश निषाद,शुशील पाठक, विशाल राम, रमेश ठाकुर, हरदीप राम, विकास तिवारी, मिथलेश शर्मा, हरपाल सिंह, दिलीप राम, यमुना करमाली,दिपक राम, अशोक सिंह आर बी सिंह आदि सहित अनेक लोग इस अवसर पर उपस्थित थे. श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष भरत यादव और संचालन प्रखंड महामंत्री हरे राम यादव ने किया.