Sunday, Jul 6 2025 | Time 07:52 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज जमकर बरसेगा मानसून, तेज हवा, बारिश और वज्रपात का अलर्ट
  • एलन मस्क ने की नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा, ट्रंप को देंगे सीधी चुनौती
झारखंड


झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बड़ी बहन का निधन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बड़ी बहन का निधन
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के पूर्व सीएम और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास की बड़ी बहन का निधन आज (मंगलवार) सुबह हुआ. रघुवर दास ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया 'X' पर पोस्ट पर  दी है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि मेरी मां स्वरूपा बड़ी बहन का आज निधन हो गया. महाप्रभु जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने निजधाम में स्थान दें. भावभीनी श्रद्धांजलि.

 



बता दें कि आज सुबह 6:05 बजे टाटा मेन हॉस्पिटल में राज्यपाल रघुवर दास की बड़ी बहन ने अंतिम सांस ली. वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उनकी उम्र 84 वर्ष थी. उनके निधन से परिवार में गहरा शोक है, जबकि भाजपा के नेताओं ने भी इस पर शोक व्यक्त किया है. उनकी अंतिम यात्रा बुधवार, 1 जनवरी 2025 को उनके एग्रिको आवास से प्रारंभ होगी.

 
अधिक खबरें
मुहर्रम को लेकर आमलाबाद ओपी क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च, सौहार्द बनाये रखने की अपील
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 10:30 PM

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को अमलाबाद ओपी अंतर्गत अमलाबाद, महाल एवं भंडारीबंध में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. ओपी प्रभारी रवि शंकर पांडे के नेतृत्व में फ्लैग मार्च आमलाबाद प्रमुख चौक-चौराहों और मोहल्लों से होते हुए गुजरा.

एदलहातू में संचालित आनंद मंगलम बैंक्वेट हॉल को सील करने का आदेश, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 10:04 PM

रांची नगर निगम ने एदलहातू इलाके में अवैध रूप से संचालित आनंद मंगलम बैंक्वेट हॉल को सील करने का आदेश जारी कर दिया है. निगम की ओर से कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद हॉल संचालकों ने आवश्यक अनुमति नहीं ली थी. अब निगम द्वारा इस हॉल को पूरी तरह बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

चाकुलिया में बहु प्रचलित कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा समाप्त, उमड़ी लोगों की भीड़
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 9:57 PM

चाकुलिया प्रखंड के चालूनिया पंचायत स्थित जयनगर गांव से सटे कन्हाईश्वर पहाड़ की पूजा करने के लिए शनिवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. इस लिए शनिवार सुबह 6 से ही पहाड़ पर पूजा मैं शामिल होने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीण विभिन्न जानवाहनों पर सवार होकर कन्हाईश्वर पहाड़ पहुंचे. उसके बाद श्रद्धा पूर्वक पूजा कर पहाड़ में चढ़कर क्षेत्र की खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की. इस दौरान लोगो ने पहाड़ की चोटी पर भगवान शिव और तलहटी पर मां पार्वती की पूजा की.

चाकूलिया पहाड़ पूजा के दौरान मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 9:24 PM

चाकुलिया शीशाखून मुख्य सड़क के जोड़ाम स्थित कैनाल के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से पहाड़ पूजा से लौट रहे गालूडीह निवासी बाइक सवार शिवम मंडल घायल हो गया और नीलू साधन दार की मौत हो गई. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार गालूडीह के पाट माहुलिया निवासी शिवम मंडल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या JH05 DK 3004 में अपने दोस्त नीलू साधन दार को लेकर चाकुलिया के जयनगर स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा घूमने आया था.

डीवीसी के स्थापना दिवस का कामगार संघ करेगी विरोध, 7 जुलाई को कामगार संघ प्रतिनिधि नहीं लेंगे भाग
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 9:23 PM

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) बोकारो थर्मल यूनिट की एकमात्र मान्यता प्राप्त यूनियन डीवीसी कामगार संघ ने सात जुलाई को प्रस्तावित डीवीसी के 78 वें स्थापना दिवस समारोह का विरोध करती है और आयोजन समिति से अपने प्रतिनिधि भरत सिंह का नाम औपचारिक रूप से वापस लेती हैं . इसकी जानकारी डीवीसी कामगार संघ के बोकारो