न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आजसू पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने आज (शुक्रवार) प्रदेश कार्यालय से घोषणा पत्र को जारी किया. इस दौरान सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विधायक लम्बोदर महतो, पूर्व मंत्री रामचन्द्र साहिस और देवशरण भगत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. घोषणा पत्र में आजसू ने 9 प्रमुख बिन्दु शामिल किये हैं.
क्या है घोषणा पत्र में
1. युवाओं को रोजगार
2. महिलाओं को अधिकार
3. किसानों की आय में सुधार
4. सामाजिक न्याय, शिक्षा एवं स्वास्थ्य
5. पर्यटन एवं खेलकूद विकास
6. झारखंडी भाषा, संस्कृति एवं विरासत की रक्षा
7. जल जंगल जमीन की रक्षा
8. औद्योगिक विकास एवं निजी निवेश
9. स्वराज से सुशासन