Thursday, Jun 5 2025 | Time 02:37 Hrs(IST)
झारखंड


देश में हर 8 मिनट में एक पुरुष वैवाहिक विवाद के चलते कर रहा आत्महत्या, 98 प्रतिशत मामले पाए गए फर्जी

देश में हर 8 मिनट में एक पुरुष वैवाहिक विवाद के चलते कर रहा आत्महत्या, 98 प्रतिशत मामले पाए गए फर्जी

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: देश में हर 8 मिनट में एक पुरुष वैवाहिक विवाद के चलते आत्महत्या कर रहा है. यह चौंकाने वाला आंकड़ा एक केस की सुनवाई के दौरान सामने आया. कोर्ट में बताया गया कि दहेज के खिलाफ दर्ज किए गए 98 प्रतिशत मामले फर्जी पाए गए हैं.

 

इस मुद्दे को उठाते हुए ‘सेव इंडियन फैमिली’ नामक संगठन ने दहेज कानून के दुरुपयोग के खिलाफ मोर्चा खोला है. संगठन का कहना है कि वैवाहिक विवादों में पुरुषों को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है और घरेलू हिंसा कानून एकतरफा है. संगठन के सदस्य लगातार लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं. 

 

उनका कहना है कि जो पुरुष ऐसे मामलों से परेशान हैं और आत्महत्या की सोच रहे हैं, उन्हें संगठन द्वारा निःशुल्क कानूनी सहायता दी जाती है. सदस्यों ने कहा कि अब समय आ गया है कि पुरुषों के अधिकारों को भी गंभीरता से लिया जाए और कानूनी व्यवस्था को संतुलित बनाया जाए. संगठन का प्रयास है कि पीड़ित पुरुषों को न्याय मिले और वे साहस के साथ आगे बढ़ सकें.

 


 

 
अधिक खबरें
पर्यावरण दिवस से स्वतंत्रता दिवस (5 जून से 15 अगस्त) तक एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम चलाएगी भाजपा: बालमुकुंद सहाय
जून 04, 2025 | 04 Jun 2025 | 8:33 PM

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने बताया कि भाजपा के लाखों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने केलिए संकल्पित हैं. बालमुकुंद सहाय ने बताया कि पर्यावरण दिवस 5 जून से यह कार्यक्रम प्रारंभ होकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक चलाया जाएगा. बताया कि प्रदेश के सभी 29 हजार बूथों के प्रत्येक गांव, टोले मुहल्ले में लाखों पेड़ लगाए जाएंगे.

सिरमटोली फ्लाईओवर मामले में हस्तक्षेप कर समाधान निकालें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
जून 04, 2025 | 04 Jun 2025 | 8:24 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर भावनात्मक मुद्दों से आंख मूंद लेने का आरोप लगाया. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सिरमटोली फ्लाइओवर विवाद के संदर्भ में झारखंड के आदिवासी संगठनों ने आज पुनः बंद आहूत किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पता है कि सिरमटोली फ्लाईओवर मामले में बीते कई महीनों से आदिवासी संगठन अपनी मांग उठा रहे हैं. लेकिन राज्य सरकार असंवेदनशील बन गई है और आदिवासी समाज को आंदोलन,प्रदर्शन केलिए बाध्य कर रही है. कहा कि मुख्यमंत्री से आग्रह है कि आदिवासी समाज की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाएं बगैर हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाएं ताकि जारी गतिरोध को समाप्त किया जा सके.

DGP अनुराग गुप्ता ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा
जून 04, 2025 | 04 Jun 2025 | 8:08 PM

आज पुलिस मुख्यालय सभागार में अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड द्वारा आगामी त्योहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के मद्देनजर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में प्रिया दूबे, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, डॉ माईकलराज एस, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, अनुप बिरथरे, पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर, इंद्रजीत माहथा, पुलिस उप महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर एवं मूमल राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक, विशा भौतिक रूप से तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक / क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक / वरीय पुलिस अधीक्षक एवं सभी पुलिस अधीक्षक ने भाग लिया.

नहीं रहीं झारखंड की नंबर वन स्त्री रोग विशेषज्ञ Dr Shobha Chakraborty, निधन से चिकित्सक जगत में शोक की लहर
जून 04, 2025 | 04 Jun 2025 | 4:29 AM

प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती का निधन हो गया है. उनके निधन से चिकित्सक जगत में शोक की लहर है. डॉ शोभा चक्रवर्ती ने 85 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. झारखंड की जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. उसने मिलने हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी पहुंचे थे.

सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती के निधन पर CM हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया शोक
जून 04, 2025 | 04 Jun 2025 | 7:44 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखण्ड की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती के निधन पर शोक जताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखण्ड की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती जी के निधन का दुःखद समाचार मिला. डॉ शोभा जी ने अपना पूरा जीवन महिला स्वास्थ्य की सेवा में समर्पित किया था।, उनका चले जाना चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है.