न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: उप विकास सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर नागेन्द्र पासवान (झा.प्र.से.) को अपने कार्यों के साथ प्रशासक, जमशेदपुर औद्योगिक नगरी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार द्वार इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. अधिसूचना में कहा गया है कि नागेन्द्र पासवान अगले आदेश तक अतिरिक्त प्रभार पर भी रहेंगे.