झारखंडPosted at: अप्रैल 29, 2025 केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर की चर्चा
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज दिल्ली में झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने झारखंड के विकास और मनरेगा से जुड़े लंबित भुगतान, मजदूरी दर वृद्धि, CFP फंड व SDR दरों की पुनर्समीक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की.