Saturday, Aug 9 2025 | Time 02:42 Hrs(IST)
झारखंड » कोडरमा


डीएवी कोडरमा का खेलों में जलवा, क्लस्टर लेवल स्पोर्ट्स मीट में 91 पदकों के साथ रचा इतिहास

डीएवी कोडरमा का खेलों में जलवा, क्लस्टर लेवल स्पोर्ट्स मीट में 91 पदकों के साथ रचा इतिहास

प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत

कोडरमा/डेस्क: डीएवी पब्लिक स्कूल  ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल प्रतियोगिता में अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की. विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 91 पदक (24 स्वर्ण, 33 रजत और 34 कांस्य) जीतकर न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया.
 
प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार रहीं:
एथलेटिक्स: 24 स्वर्ण, 33 रजत और 34 कांस्य पदक फुटबॉल: बालक वर्ग - अंडर 14 और अंडर 17 में स्वर्ण पदक बालिका वर्ग - अंडर 17 में स्वर्ण पदक कबड्डी: बालक वर्ग - अंडर 17 में स्वर्ण, अंडर 14 में रजत बालिका वर्ग - अंडर 14 और अंडर 17 में रजत रोलर स्केटिंग: 5 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक वॉलीबॉल और हैंडबॉल (अंडर 14 व 17): रजत पदक टेबल टेनिस (अंडर 14 बालक): स्वर्ण पदक योगा (अंडर 14 बालक): स्वर्ण पदक ताइक्वांडो: बालिका वर्ग (अंडर 14) – स्वर्ण पदक बालक वर्ग – रजत पदक क्रिकेट (अंडर 14 व अंडर 17 बालक): बिना विकेट गंवाए जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक विद्यालय के इन शानदार परिणामों पर प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने सभी विजेता छात्रों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी.
 
उन्होंने कहा कि, “यह प्रदर्शन न केवल छात्रों की प्रतिभा और परिश्रम को दर्शाता है, बल्कि विद्यालय की खेल और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण भी है. हमारे खिलाड़ी अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के सच्चे प्रतीक हैं.” प्राचार्य ने खेल शिक्षकों उज्ज्वल घोष और अनिल कुमार के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भी बधाई दी. साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ और आशीर्वाद प्रदान किया.
 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
झारखंड प्रदेश वर्णवाल वैश्य महिला समिति की बैठक संपन्न, 24 अगस्त को कोडरमा में होगा महासम्मेलन
अगस्त 08, 2025 | 08 Aug 2025 | 1:21 PM

झारखंड प्रदेश वर्णवाल वैश्य महासभा महिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्रैंड सूर्या होटल, झुमरी तिलैया में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समिति की संरक्षक गायत्री देवी ने तथा संचालन प्रदेश सचिव संगीता देवी ने किया. बैठक का नेतृत्व महिला समिति की प्रदेश अध्यक्षा योगाचार्य सुषमा सुमन ने किया.

मायुमं की इकाई प्रेरणा शाखा ने सीआईएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर बांधी राखी
अगस्त 08, 2025 | 08 Aug 2025 | 1:19 PM

मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा ने रक्षाबंधन के उपलक्ष में केटीपीएस स्थित सीआईएसएफ बैरक में पहुंचकर बटालियन के अधिकारी और जवान सैनिक भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई. इस अवसर पर जवान भावुक हो गए और कहा कि अपने घर से इतनी दूर रहने के कारण बहन के हाथ से राखी नहीं बंधवा पाए हैं, लेकिन इन छोटी बहनों ने यह रस्म अदायगी पूरी की.

हर हर महादेव के जयकारों के साथ झूमें श्रद्धालु, कोडरमा में दिखा आस्था का अनूठा संगम
अगस्त 08, 2025 | 08 Aug 2025 | 1:16 PM

हर-हर महादेव की जयघोष से आबोहवा भक्तिमय हो उठी है। सावन की पावन बेला में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला रहा है. जब छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने शिव भक्ति में अपने को भक्ति मे डुबो दिया. घर-घर शिव की महिमा गूंजने लगी और गलियों में भजनों की मिठास घुल गई. शिव की आराधना के इस पावन महीने में जहाँ पुरुष भगवान भोलेनाथ की सेवा में जुटे हुए है. वहीं महिलाएं 16 श्रृंगार करके भक्ति कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं.

डीएवी कोडरमा का खेलों में जलवा, क्लस्टर लेवल स्पोर्ट्स मीट में 91 पदकों के साथ रचा इतिहास
अगस्त 08, 2025 | 08 Aug 2025 | 1:06 PM

डीएवी पब्लिक स्कूल ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल प्रतियोगिता में अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की. विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 91 पदक (24 स्वर्ण, 33 रजत और 34 कांस्य) जीतकर न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया.

आंगनबाड़ी फेडरेशन (सीटू) का प्रतिनिधिमंडल महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिला
अगस्त 08, 2025 | 08 Aug 2025 | 1:04 PM

सीटू से संबद्ध अखिल भारतीय आंगनबाड़ी वर्कर एण्ड हेल्पर फेडरेशन (आईफा) का प्रतिनिधिमंडल फेडरेशन की महासचिव एआर. सिंधु और राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटाश के नेतृत्व में शास्त्री भवन, नई दिल्ली में भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की.