रील बनाने से रोका तो उजड़ गया घर, पत्नी ने शादी की पगड़ी से पति का गला घोंटकर कर दी हत्या

By : Mansi Kumari
रील बनाने से रोका तो उजड़ गया घर, पत्नी ने शादी की पगड़ी से पति का गला घोंटकर कर दी हत्या

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई हैं. यहां एक शादी समारोह में पत्नी को नाचने और सोशल मीडिया के लिए रील बनाने से रोकना पति को इतना भारी पड़ा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी. मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद कुछ ही घंटों में हत्या जैसे संगीन अपराध में बदल गया.

यह पूरा मामला थांदला थाना क्षेत्र का हैं. मृतक की पहचान 25 वर्षीय कैलाश के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी. 28 जनवरी 2026 की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि कैलाश का शव घर में संदिग्ध हालत में पड़ा हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटनास्थल के निरीक्षण में कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला, जिससे मामला शुरुआती तौर पर ‘ब्लाइंड मर्डर’ जैसा प्रतीत हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके. रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई.

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से एक रात पहले कैलाश अपनी पत्नी के साथ एक शादी समारोह में गया था. वहां पत्नी डीजे पर नाच रही थी और मोबाइल से वीडियो व रील बना रही थी. कैलाश को यह बात नागवार गुजरी. वह पहले से ही पत्नी की सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर संदेह करता था और उसे वीडियो बनाने से मना करता था. इसी बात पर दोनों के बीच समारोह में ही विवाद हो गया.

घर लौटने के बाद बढ़ा झगड़ा
शादी समारोह से लौटने के बाद भी दोनों के बीच तनाव कम नहीं हुआ. बहस के बाद दोनों अलग-अलग सो गए. इसी दौरान पत्नी गुस्से और आवेग में आ गई. पुलिस के अनुसार, देर रात उसने इंटरनेट पर वीडियो देखकर फंदा बनाने का तरीका सीखा और फिर शादी में पहनी गई पगड़ी से कैलाश का गला घोंट दिया.

जांच के दौरान जब पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की तो उसके बयानों में कई विरोधाभास पाए गए. सख्ती से पूछने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी पत्नी ने बताया कि उसने यह कदम गुस्से और मानसिक तनाव में उठाया. पुलिस का कहना है कि यह हत्या पूर्व नियोजित नहीं थी, बल्कि घरेलू विवाद का नतीजा थी.

झाबुआ एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि कैलाश की मौत हत्या के कारण हुई हैं. आरोपी पत्नी के नाबालिग होने के चलते मामले में किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही हैं. फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: हिमालय की बर्फबारी का दिखने लगा असर, झारखंड में फिर लौटी कड़ाके की ठंड
 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य