न्यूज11 भारत
वैशाली/डेस्क: वैशाली जिले के बिद्दूपुर में बिहार मुख्यालय के गुपसूचना के आधार पर वैशाली पुलिस कर रही कई जगहों पर छापेमारी गुप्त. सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर हीरोइन की तस्करी की जा रही है और महिला का पूरे कारोबार में सहारा लिया जा रहा है ताकि पुलिस की नजर बचा कर ये तस्करी की जा सके. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर सुबोध कुमार के नेतृत्व में और दंडाधिकारी नियुक्त कर बिदुपुर थाने के पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी में तकरीबन 1000000 मूल्य के हेरोइन के साथ एक महिला और एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया. वहीं उन्होंने बताया कि और जगहों पर हमारी छापेमारी चल रही है और इस धंधे में जो लोग सम्मिलित हैं कई लोगों को चिह्नित कर लिया गया है कि इनके द्वारा पूरा यह नेक्सस चलाया जा रहा है. जल्द ही और लोगों को शिनाख्त कर उनके विरुद्ध भी लीगल एक्शन ली जाएगी. वहीं उन्होंने बताया कि महिला का इस्तेमाल यह लोग किया करते हैं ताकि महिला पर किसी को शक भी न हो सके और ये लोग आसानी से स्मगलिंग का काम कर सके.
यह भी पढ़ें: रांची में एम्बुलेंस की लचर व्यवस्था आई सामने, एम्बुलेंस की उम्मीद में कहराता रहा मरीज