न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- बेंगलूरू से बड़ी खौफनाक खबर सामने आ रही है, जहां खाने को लेकर उपजे विवाद में एक शख्स ने अपने ही साथी का बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या कर दी. आरोपी व पीड़ित दोनों बिहार से ही बताए जा रहे हैं.
कर्नाटक के बेंगलूरू से एक आपसी विवाद में हत्या का खौफनाक मंजर सामने आया है. छठ पूजा के मौके पर मांस पकाने के लेकर आपसी विवाद में एक शख्स की हत्या कर दी गई. बेंगलूरू के चिक्काजाला पुलिस ने 49 साल के राजमिस्त्री को अपने ही साथी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. पिछले दो साल से नवरत्न अग्रहारा इलाके में एक ही साइट पर काम कर रहे थे.
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राधेश्याम चौहान और मृतक की पहचान शंभू थाती के रुप में हुई है. दोनों एक साथ रह कर एक ही कंस्ट्रक्सन में काम कर रहे थे. मटन पकाने को लेकर दोनों में आपसी बहसबाजी शुरु हो गया. उस दौरान वहां के सुपरवाइजर सुरेंद्र पंडित ने बीच बचीव भी किया और कहा कि मामला अगले दिन सुलझा लिया जाएगा.
हालांकि सोमवार सुबह जब सुरेंद्र पंडित ने शंभू को कही नहीं देखा तो बाकी के मजदूर उसके तलाश करना शुरु कर दिए. काफी देर ढूंढ़ने के बाद शंभू की लाश मिली. उसके चेहरे पर कई चोट के निशान थे. वहीं आरोपी वहां से फरार था,
जानकारी के अनुसार कुछ ही घंटों के बाद राधेश्याम खुद थाना पहुंचता है और जुर्म कूबूल कर लेता है. पुलिस के अनुसार राधेश्याम ने शंभू पर पहले हमला किया फिर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. फिर लकड़ी के लच्ठे से कई बार उसपर हमला भी किया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अपने हिरासत में ले ली है और मामले की जांच भी दजारी है.
ये भी पढ़ेंः- मायके में रह रही विधवा महिला ने बच्चे को दिया जन्म, फिर प्रेमी ने बच्चे को मार डाला..