शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पत्नी के मायके जाने के बाद युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला, जबकि पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है

By : sawan kumar
शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध मौत

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

सुपौल -  सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड अंतर्गत करहैया पंचायत के अभूआर गांव में एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चुल्हाय मुखिया के 22 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

हाईलाइट्स - 

  • सुपौल के अभूआर गांव में 22 वर्षीय नवविवाहित युवक का शव फंदे से लटका मिला
  • युवक की शादी करीब ढाई महीने पहले प्रेम विवाह के बाद हुई थी
  • पत्नी शादी समारोह में मायके गई थी, रात में दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत हुई थी
  • परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम शव का अंतिम संस्कार कर दिया
  • एफएसएल टीम ने चिता से अस्थियों का सैंपल जुटाया
  • पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी
     

प्रेम विवाह के बाद चल रहा था तनाव

जानकारी के अनुसार इंद्रजीत कुमार की शादी 28 फरवरी 2026 को भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर गांव निवासी उमेश मुखिया की पुत्री मनीषा कुमारी से हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध था, जिसके बाद परिवार की सहमति से शादी कराई गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक इंद्रजीत बाहर काम करता था और गुरुवार शाम ही घर लौटा था। इसी दौरान उसकी पत्नी मायके में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने चली गई थी। बताया जा रहा है कि देर रात दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत भी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद और कहासुनी चल रही थी।

बिना पोस्टमार्टम हुआ अंतिम संस्कार, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस गांव पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई इंदल कुमार को पूछताछ के लिए थाना बुलाया है। वहीं एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और चिता से अस्थियों का सैंपल एकत्र किया। किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें - गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।