सिमराहा में दिनदहाड़े छात्र को मारी गोली, हालत नाजुक - इलाके में दहशत

सिमराहा में दिनदहाड़े छात्र को मारी गोली, हालत नाजुक - इलाके में दहशत

सिमराहा में दिनदहाड़े छात्र को मारी गोली हालत नाजुक - इलाके में दहशत

इन्द्रदेव/न्यूज11 भारत
सहरसा/डेस्क:
बिहार के सहरसा जिले में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराहा में दिनदहाड़े स्कूल से घर लौट रहे 13 वर्षीय छात्र को गोली मार दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घायल छात्र की पहचान अंकित आनंद (पिता – अनुज कुमार निराला) के रूप में हुई है, जो एक निजी विद्यालय में कक्षा 7 का छात्र है. घटना सिमराहा चौक से लगभग 100 मीटर पूर्व की बताई जा रही है.

परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच अंकित स्कूल से घर लौट रहा था. इसी दौरान एक लिट्टी-समोसा की दुकान के पास खड़े तीन युवकों में से किसी ने अचानक उसकी कनपटी पर गोली मार दी. गोली छात्र के ब्रेन में फंस गई है, जिससे उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों ने बताया कि छात्र को वेंटिलेटर पर रखा गया है और अगले कुछ घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं. चिकित्सकीय टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि 13 वर्षीय छात्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया है. घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. मौके पर फॉरेंसिक टीम, डीएसपी एवं पुलिस बल पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है. लोग दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बिहार: तीन लाख का इनामी कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया आत्मसमर्पण

संबंधित सामग्री

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

झारखंड

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों  के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

बिहार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

झारखंड

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

झारखंड

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग

झारखंड

बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग