त्रिपुरा में शर्मनाक हरकत: नाना ने अपने ही 14 महीने की नातिन के साथ की दरिंदगी

त्रिपुरा में शर्मनाक हरकत: नाना ने अपने ही 14 महीने की नातिन के साथ की दरिंदगी

त्रिपुरा में शर्मनाक हरकत नाना ने अपने ही 14 महीने की नातिन के साथ की दरिंदगी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
त्रिपुरा में एक छोटी बच्ची के साथ हुई जघन्य वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया हैं. पुलिस के अनुसार 14 महीने की बच्ची के साथ कथित रूप से उसके नाना ने यौन शोषण किया, उसकी हत्या कर शव को दफना दिया. पुलिस ने आरोपी जयन उद्दीन (44) को असम के श्रीभूमि जिले से गिरफ्तार कर त्रिपुरा वापस लाया हैं.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, शनिवार रात करीब आठ बजे बच्ची अपनी मां के साथ मामा के घर गई थी. जिसके बाद बच्ची अचानक गायब हो गई. परिवार वालों ने हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी. पनीसागर पुलिस और एसडीपीओ राहुल बलहारा ने स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया.

खुदाई में मिला शव
पुलिस ने पीड़िता के घर के पास हाल ही में खोदी गई मिट्टी के ढेर पर संदेह करते हुए खुदाई की. खुदाई में बच्ची का शव बरामद हुआ और पोस्टमार्टम के लिए पानीसागर उप-मंडलीय अस्पताल भेजा गया. बच्ची के दादा की शिकायत के बाद तलाशी अभियान चलाया गया. आरोपी जयन उद्दीन को उत्तरी त्रिपुरा से सटे असम के नीलम बाजार से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कहा कि बलात्कार और हत्या की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी तरह से पुष्टि होगी.

यह भी पढ़े: करवाचौथ की रात बनी काले धब्बे वाली कहानी! दूल्हे बैठे कर रहे इंतजार और 12 दुल्हनें घर से फरार
 
संबंधित सामग्री

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

बिहार

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

नवादा में छिपा प्रेम सिंह मुंबई पुलिस की गिरफ्त में, करोड़ों का सोना चोरी कर फरार

बिहार

नवादा में छिपा प्रेम सिंह मुंबई पुलिस की गिरफ्त में, करोड़ों का सोना चोरी कर फरार