पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

पटना पुलिस ने ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में लूट का सामान बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी घायल हो गया, जबकि बाकी आरोपियों ....

By : sawan kumar
पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार  फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क  

अश्मित सिन्हा ( संवाददाता ) / पटना -   पटना पुलिस ने रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में हुई ज्वैलरी शॉप डकैती का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया सोना-चांदी, हथियार और दो बाइक भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।

हाईलाइट्स:

  • पटना के रामकृष्णानगर में ज्वैलरी शॉप डकैती का पुलिस ने किया खुलासा
  • 5 आरोपी गिरफ्तार, तकनीकी जांच और CCTV से मिली सफलता
  • मुख्य आरोपी दिलीप कुमार मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल
  • 1.7 किलो चांदी, हथियार, बाइक और मोबाइल बरामद
  • अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी

19 अप्रैल को हुई थी वारदात -  

19 अप्रैल 2026 को घाना कॉलोनी स्थित लक्ष्मी अलंकार ज्वैलर्स में पांच हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। सभी आरोपी दो बाइक पर सवार होकर दुकान पहुंचे थे। उन्होंने दुकानदार को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया और आभूषण लूटकर फरार हो गए थे।

तकनीकी जांच से खुला राज

घटना के बाद पटना पुलिस ने विशेष टीम गठित की और CCTV फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में सबसे पहले उदित कुमार की पहचान हुई और उसे गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी दिलीप कुमार और रोहन कुमार को भी दबोच लिया गया। बाद में दो अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई। हथियार बरामदगी के दौरान मुख्य आरोपी दिलीप कुमार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके पैर में लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए NMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद किया है - 

  • 1 किलो 700 ग्राम चांदी
  • 1 देशी पिस्टल और 1 कट्टा
  • 3 जिंदा कारतूस और 1 खोखा
  • 2 बाइक और 2 मोबाइल फोन

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस की अपील

पटना पुलिस ने व्यापारियों और ज्वैलरी दुकानदारों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था, अलार्म सिस्टम और CCTV कैमरे जरूर लगाएं तथा संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

इसे भी पढ़ें -  पप्पू यादव पागल हो गया है, वो पहले अपनी मेहरारु से जाकर पूछे ...अनंत सिंह ने पप्पू यादव पर साधा निशाना

संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।