अरे मैडम जी! 100 रुपए में ईमान बेच रहीं हैं क्या? मोतीहारी के सरकारी स्कूल में एडमिशन के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल

मोतिहारी के एक सरकारी स्कूल में एडमिशन के नाम पर पैसे लेने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

By : sawan kumar
अरे मैडम जी! 100 रुपए में ईमान बेच रहीं हैं क्या? मोतीहारी के सरकारी स्कूल में  एडमिशन के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल

मोतीहारी के सरकारी स्कूल में एडमिशन के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

मनीष कुमार / मोतीहारी -   मोतीहारी के एक सरकारी स्कूल से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भरहुलिया लक्ष्मीपुर में एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्कूल की हेडमिस्ट्रेस एक अभिभावक से रुपये लेते हुए दिखाई दे रही हैं। दावा किया जा रहा है कि नए नामांकन के लिए 500 रुपये की मांग की जा रही थी।


हाईलाइट्स - 

  • सरकारी स्कूल में एडमिशन के नाम पर वसूली का आरोप
  • हेडमिस्ट्रेस का रुपये लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • स्कूल परिसर में बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी पर भी उठे सवाल

100 रुपये लेकर पर्स में रखने का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गरीब अभिभावक बच्चे के नामांकन को लेकर हेडमिस्ट्रेस से बातचीत कर रहा है। आरोप है कि काफी मिन्नतों के बाद अभिभावक ने 100 रुपये दिए, जिसे हेडमिस्ट्रेस ने अपने पर्स में रख लिया। इस पूरी घटना को किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी स्कूलों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्कूल परिसर में हेडमिस्ट्रेस के पति की मौजूदगी पर भी सवाल

मामले में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि वीडियो में हेडमिस्ट्रेस के पति बबलू यादव भी स्कूल परिसर में दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि एक बाहरी व्यक्ति की सरकारी स्कूल के अंदर क्या भूमिका थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल में लंबे समय से एडमिशन के नाम पर पैसे लेने का खेल चल रहा था। अब ग्रामीण और अभिभावक जिला शिक्षा विभाग से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें - 9 मई को 40 पंचायतों में लगेगा समाधान शिविर, मिनटों में सुनी जाएंगी समस्याएं, चुटकी में होगा समाधान, देखें पूरी लिस्ट !

संबंधित सामग्री

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।

Bihar News: मोतिहारी पहुंचे सीएम सम्राट, बापूधाम महोत्सव का किया उद्घाटन

Bihar News: मोतिहारी पहुंचे सीएम सम्राट, बापूधाम महोत्सव का किया उद्घाटन

पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज से तीन दिवसीय बापूधाम महोत्सव-2026 का भव्य आगाज हो गया है।<br/><br/>

रक्सौल में प्रेमी के पास जाने की जिद! हाथ में चाकू लेकर टावर पर चढ़ी लड़की

रक्सौल में प्रेमी के पास जाने की जिद! हाथ में चाकू लेकर टावर पर चढ़ी लड़की

प्रेमी के पास जाने की जिद में एक युवती हाथ में चाकू लेकर टावर पर चढ़ गई।<br/><br/>

Bihar News : मोतिहारी में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के पांच लोग पोखर में डूबे 

Bihar News : मोतिहारी में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के पांच लोग पोखर में डूबे 

मोतिहारी के गोविन्दगंज थाना इलाके के बाभनौली गांव में एक साथ 5 लोगों की पोखर में डूबने से मौत हो गई।

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया।