पत्नी बार-बार मायके भाग जाती थी, परेशान पति ने उठाया ऐसा कदम कि VIDEO देख दंग रह गए लोग

मोतिहारी में पति द्वारा पत्नी को खंभे से बांधने का मामला सामने आने के बाद वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को मुक्त कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

By : sawan kumar
पत्नी बार-बार मायके भाग जाती थी, परेशान पति ने उठाया ऐसा कदम कि VIDEO देख दंग रह गए लोग

AI सांकेतिक तस्वीर ।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

मनीष कुमार / मोतीहारी -  मोतिहारी (कल्याणपुर थाना क्षेत्र) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति द्वारा अपनी पत्नी को रस्सी से बांधकर खंभे से जकड़ने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

हाईलाइट्स -

• मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की घटना
• पत्नी को रस्सी से बांधकर खंभे से जकड़ा गया
• वायरल वीडियो से मामला सामने आया
• डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को छुड़ाया
• पुलिस मामले की जांच में जुटी

विवाद के बीच घर से निकलने पर बढ़ा तनाव

पचखरवा गांव की रहने वाली शोभा देवी को उनके पति विजय गिरी द्वारा हाथ-पांव बांधकर खंभे से बांध दिया गया। पीड़िता के अनुसार, पति उनसे बात नहीं करते थे और न ही उनके हाथ का बना खाना खाते थे। इसी बात से परेशान होकर वह मायके जाने के लिए घर से निकल रही थीं, तभी विवाद बढ़ गया और पति ने उन्हें रस्सी से बांध दिया।

पुलिस ने पहुंचकर कराया मुक्त

वीडियो वायरल होने और सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को बंधनमुक्त कराया। पीड़िता के पिता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, महिला को सुरक्षित छुड़ाकर दोनों पक्षों को समझाया गया और साथ रहने की सलाह दी गई।

पति का पक्ष और कोर्ट केस का दावा

आरोपी पति विजय गिरी ने दावा किया कि दंपति के बीच मामला कोर्ट में चल रहा है और उनकी पत्नी बार-बार घर से चली जाती है। उन्होंने कहा कि पहले भी उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बार अनहोनी की आशंका में उन्होंने पत्नी को बांध दिया और खुद पुलिस को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें - बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 13 प्रस्तावों को मंजूरी, गया–बैंकॉक सीधी उड़ान और 747 करोड़ की स्वास्थ्य ग्रांट को हरी झंडी

संबंधित सामग्री

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।

Bihar News: मोतिहारी पहुंचे सीएम सम्राट, बापूधाम महोत्सव का किया उद्घाटन

Bihar News: मोतिहारी पहुंचे सीएम सम्राट, बापूधाम महोत्सव का किया उद्घाटन

पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज से तीन दिवसीय बापूधाम महोत्सव-2026 का भव्य आगाज हो गया है।

रक्सौल में प्रेमी के पास जाने की जिद! हाथ में चाकू लेकर टावर पर चढ़ी लड़की

रक्सौल में प्रेमी के पास जाने की जिद! हाथ में चाकू लेकर टावर पर चढ़ी लड़की

प्रेमी के पास जाने की जिद में एक युवती हाथ में चाकू लेकर टावर पर चढ़ गई।

Bihar News : मोतिहारी में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के पांच लोग पोखर में डूबे

Bihar News : मोतिहारी में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के पांच लोग पोखर में डूबे

मोतिहारी के गोविन्दगंज थाना इलाके के बाभनौली गांव में एक साथ 5 लोगों की पोखर में डूबने से मौत हो गई।

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया।