Ark Sahuliyar
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डोमनचक इलाके में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. अशर्फी नाम के व्यक्ति की अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी. वहीं, वारदात के बाद भाग रहे अपराधियों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पीट-पीट कर मार डाला. सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस और सदर SDPO मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर PMCH पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. DSP रंजन कुमार ने बताया कि गोली मारकर अपराधी शूटर्स भाग रहे थे. इसी दौरान उन्हें स्थानीय लोगों ने घेर कर मारना शुरू कर दिया. भीड़ ने दोनों को मार डाला है. ये भी पढ़ें- नरेंद्र नारायण यादव बनाए गए बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने दिलाई शपथ
झारखंड