Instagram पर दोस्ती करना पड़ा भारी, पुणे में युवक की बेरहमी से हुई हत्या

Instagram पर दोस्ती करना पड़ा भारी, पुणे में युवक की बेरहमी से हुई हत्या

instagram पर दोस्ती करना पड़ा भारी पुणे में युवक की बेरहमी से हुई हत्या

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में सोशल मीडिया पर दोस्ती करना खतरनाक साबित हुई. कहां 17 साल के अमन सिंह नामक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया हैं. अमन, पेशे से पेंटर था, 29 दिसंबर 2025 की सुबह वह अपने काम पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन कभी वापस नहीं लौटा. जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.

जांच में पुलिस ने अमन का शव एक सुनसान जगह पर दफन हालत में पाया. शुरुआती पड़ताल में पता चला कि आरोपी युवक को इंस्टाग्राम पर एक लड़की के फर्जी अकाउंट के जरिए फंसाने की योजना बना रहे थे. अमन को विश्वास था कि वह एक युवती से चैट कर रहा है और दोनों ने कात्रज घाट पर मिलने का समय तय किया था. सुबह 9 बजे जब अमन घाट पहुंचा, वहां चारों आरोपी पहले से मौजूद थे. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले उसे बेहोश किया और फिर खेड़-शिवापुर इलाके के दूरदराज स्थान पर ले जाकर पत्थर और दरांती से बेरहमी से हमला कर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को दफन कर सबूत मिटाने की कोशिश की गई.

पुणे पुलिस ने इस मामले में बेलगाम निवासी 19 साल के प्रथमेश चिन्डु अधिकारी और 19 साल के नागेश बलाजी धाबले को गिरफ्तार किया. इसके अलावा दो नाबालिग, 16 और 17 साल के आरोपी, हिरासत में लिए गए हैं. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह हत्या पुराने विवाद और प्रताड़ना के चलते की गई थी. पुणे क्राइम डीसीपी ने बताया कि मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और तकनीकी विश्लेषण से ही मामले का खुलासा हुआ. पुलिस अब उस फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट के स्रोत और मालिक की पहचान कर रही हैं.

यह भी पढ़े: गयाजी: हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस सोना लूटकांड में सराफा बाजार पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, कई नामी कारोबारी हिरासत में

संबंधित सामग्री

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

चौका में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा था गिरोह, शराब दुकान, पेट्रोल पंप और होटल में लूट की घटनाओं से भी जुड़े तार

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

झारखंड

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों एवं शहीद परिवार के सदस्यों ने वीर सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

झारखंड

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

JPSC-JSSC से जुड़े 22 परीक्षाओं को रद्द किए जाने से समबंधित सिविल जज भर्ती मामले में सुनवाई हुई. झारखंड हाई कोर्ट ने रोक हटाने से इनकार कर दिया है.

स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

झारखंड

स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

धनंजय सोनी ने पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए पूरे झारखंड में एक समान SOP लागू करने की मांग की

घाघरा के रुकी गांव में सांप के काटने से युवक की मौत, धान का खेत देखने जाते समय हुआ हादसा

झारखंड

घाघरा के रुकी गांव में सांप के काटने से युवक की मौत, धान का खेत देखने जाते समय हुआ हादसा

तबीयत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया