CISF raid in CCL areas

CCL क्षेत्रों में CISF की बड़ी स्ट्राइक: धमधमिया जंगल और फुलबसिया से 70 टन अवैध कोयला बरामद, माफियाओं में भारी हड़कंप

सीसीएल (CCL) के एनके-पिपरवार और मगध-आम्रपाली क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए कुल 70 टन अवैध कोयला और खनन में इस्तेमाल होने वाले भारी उपकरण बरामद किए हैं.

By : Ark Sahuliyar
CCL क्षेत्रों में CISF की बड़ी स्ट्राइक: धमधमिया जंगल और फुलबसिया से 70 टन अवैध कोयला बरामद, माफियाओं में भारी हड़कंप

न्यूज़11 भारत 
चतरा/डेस्क:
झारखंड में कोयले के अवैध खनन और चोरी के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है. सीसीएल (CCL) के एनके-पिपरवार और मगध-आम्रपाली क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए कुल 70 टन अवैध कोयला और खनन में इस्तेमाल होने वाले भारी उपकरण बरामद किए हैं. लगातार हो रही इस ताबड़तोड़ छापेमारी से कोयला माफियाओं और अवैध कारोबारियों में भारी हड़कंप मच गया है. 

पहली बड़ी कार्रवाई सीसीएल के एनके और पिपरवार क्षेत्र के धमधमिया जंगल में हुई. गुरुवार को सीआईएसएफ कमांडेंट अमित कुमार के नेतृत्व में रेड टीम ने सघन कॉम्बिंग अभियान चलाकर अवैध खनन के कई 'जुगाड़' और उपकरणों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया. टीम ने जंगल में छिपाकर रखा गया करीब 20 टन कोयला, 80 किलो विद्युत तार और एक इलेक्ट्रिक सबमर्सिबल पंप बरामद किया है. सहायक कमांडेंट मनोहर बरवाहा, निरीक्षक एल.एस. मिंज और पंकज झा की टीम ने सीसीएल कर्मियों की मदद से मौके पर बिछाए गए अवैध बिजली कनेक्शन भी काट दिए. बरामद कोयले को सुरक्षित डंप में रखवाने के लिए सीसीएल प्रबंधन से लॉजिस्टिक सहयोग मांगा गया है. 

दूसरी बड़ी सफलता टंडवा स्थित मगध-अम्रपाली क्षेत्र में मिली. यहां सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट सुभाष कुमार के निर्देश और निरीक्षक एस.एन. व्यास के नेतृत्व में फुलबसिया साइडिंग के पीछे छापेमारी की गई. निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि माफियाओं ने अवैध रूप से भारी मात्रा में कोयला डंप कर रखा है. मौके से करीब 50 टन अवैध कोयला बरामद किया गया है. सीआईएसएफ अब इस कोयले के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय माफियाओं का पता लगाने में जुटी है. 

कमांडेंट अमित कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि राष्ट्रीय संपत्ति की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीआईएसएफ अब सीमित संसाधनों के बावजूद 24 घंटे गश्त के साथ-साथ ड्रोन कैमरे से भी अवैध खनन स्थलों पर पैनी नजर रख रही है. दोषियों पर MMDR एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है. कठोर प्रशासनिक कार्रवाई के साथ ही सीआईएसएफ स्थानीय लोगों को जागरूक कर मुख्यधारा और सामान्य जीवन से जोड़ने की भी सार्थक पहल कर रही है, ताकि क्षेत्र में कानूनसम्मत और शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे.

यह भी पढ़ें- हुसैनाबाद थाना के हाजत से हथकड़ी और रस्से समेत फरार हुआ अभियुक्त, कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू 

संबंधित सामग्री

राजगंज पुलिस ने नाबालिग अपहृता को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार, कांको बरवाड़ी राजगंज रोड से हुई गिरफ्तारी

राजगंज पुलिस ने नाबालिग अपहृता को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार, कांको बरवाड़ी राजगंज रोड से हुई गिरफ्तारी

राजगंज थाना कांड संख्या 50/2026, दिनांक 30 सितंबर 2026, धारा 96/137(2) भारतीय न्याय संहिता-2023 के मामले में पुलिस ने कार्रवाई

हुसैनाबाद में स्वच्छता को लेकर सड़क पर उतरे नगर पंचायत प्रशासन, कर्मी और शहरवासी

हुसैनाबाद में स्वच्छता को लेकर सड़क पर उतरे नगर पंचायत प्रशासन, कर्मी और शहरवासी

गांधी चौक से जेपी चौक तक चला सफाई अभियान, दुकानदारों और आम लोगों को किया जागरूक<br/>

कांडी बाजार में थाना प्रभारी ने 4 टोटो व 3 टेंपो पर की कार्रवाई, जाम से राहत दिलाने का चला सघन अभियान

कांडी बाजार में थाना प्रभारी ने 4 टोटो व 3 टेंपो पर की कार्रवाई, जाम से राहत दिलाने का चला सघन अभियान

गढ़वा पुलिस के अभियान और एक साथ सात वाहनों पर कार्रवाई से वाहन चालकों में मचा हड़कंप

गढ़वा डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिंद

गढ़वा डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिंद

उपायुक्त के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कर्मियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत नए समाहरणालय परिसर में पौधरोपण

पाकुड़ डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिं

पाकुड़ डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिं

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक <br/>