बिहार के वैशाली में नए साल के जश्न के लिए बन रही थी शराब, पहुंची पुलिस, खत्म किया घिनौना खेल

महनार अनुमंडल के दियारा क्षेत्र में चल रही थीं शराब की कई भट्ठियां

By : News11 Bharat
बिहार के वैशाली में नए साल के जश्न के लिए बन रही थी शराब, पहुंची पुलिस, खत्म किया घिनौना खेल

रवि कुमार/न्यूज11  भारत

वैशाली/डेस्क:  महनार में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गंगा किनारे चार भट्टियां ध्वस्त, 20 हजार लीटर महुआ जावा वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने  की बड़ी कार्रवाई की. गंगा नदी के किनारे चल रहे देसी शराब के अड्डों पर छापेमारी कर पुलिस ने चार देसी शराब की भट्टियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.यह कार्रवाई थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह के नेतृत्व में की गई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महनार बाजार घाट के सामने दियारा इलाके में लंबे समय से अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण और कारोबार किया जा रहा है.

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी वेदानंद सिंह एवं अपर थानाध्यक्ष उदय कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर छापेमारी की.पुलिस के पहुंचते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए. छापेमारी के दौरान करीब 10 हजार लीटर कच्चा महुआ जावा बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इसके अलावा शराब निर्माण में प्रयुक्त कई प्लास्टिक ड्रम और टीन के ड्रम को भी नष्ट किया गया.

पुलिस ने शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी बरामद किए, जिन्हें आग लगाकर नष्ट कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: वैशाली में रोडरेज़ में हुआ मर्डर, दो गाड़ियों के आपस में सटने के बाद हुआ खूनी खेल, एक की जान

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य