गोपालगंज: गैस इंटरप्राइज कंपनी की 1 करोड़ की पाइप चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

By : News11 Bharat
गोपालगंज: गैस इंटरप्राइज कंपनी की 1 करोड़ की पाइप चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

नमो नारायण/न्यूज11 भारत

गोपालगंज/डेस्क: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर. रुद्र गैस इंटरप्राइजेज कंपनी से चोरी हुए करोड़ों के पाइप मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सिवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर चोरी का सामान बरामद किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक कबाड़ी दुकान से - 48 बड़े पाइप, 212 कटे हुए पाइप के टुकड़े एवं एक ट्रक जब्त. जिसका इस्तेमाल चोरी के माल को ले जाने में किया जा रहा था. 

बरामद हुए पाइपों की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है. बीते 27 नवंबर को सिधवलिया थाना क्षेत्र में पाइप चोरी की घटना हुई थी. इस मामले में रुद्र गैस इंटरप्राइजेज के स्टाफ ने आवेदन दिया था, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया. जांच के क्रम में एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया. तकनीकी सेल की मदद से चोरी किए गए पाइपों के लोकेशन का पता लगाया गया. सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम ने हुसैनगंज में कबाड़ी दुकान पर छापा मारा.

मौके से, चोरी का पाइप, स्क्रैप में काटे गए 212 पीस, पाइप ले जाने वाला ट्रक किया जप्त. पुलिस ने ट्रक मालिक और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि स्क्रैप को अन्य जगहों पर ले जाया जा रहा था. मुख्य आरोपी अब भी फरार. सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव झा की त्वरित कार्रवाई से बड़ी सफलता हाथ लगी है, परंतु पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य मुख्य आरोपी अभी फरार हैं. उनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ राजेश कुमार  ने बताया कि “विशेष टीम और टेक्निकल सेल की मदद से चोरी किए गए पाइप को सिवान से बरामद किया गया है. ट्रक और उसके मालिक-ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में शामिल बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी.”

यह भी पढ़ें: उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना की मांग अधिवक्ता उतारे सड़कों पर, निकाला अधिवक्ता अधिकार यात्रा

संबंधित सामग्री

चंदवा के चकला में ग्राम सभा की सहमति के बिना ड्रोन सर्वे का आरोप, आजसू नेता मनोज तुरी ने कंपनी को दी चेतावनी

चंदवा के चकला में ग्राम सभा की सहमति के बिना ड्रोन सर्वे का आरोप, आजसू नेता मनोज तुरी ने कंपनी को दी चेतावनी

ग्रामीणों की जमीन, अधिकार और भविष्य से जुड़े किसी भी निर्णय में पारदर्शिता बरतने की कही जा रही बात

रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित 5 अक्टूबर को करेंगे डीवीसी कोनार डैम कार्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन

रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित 5 अक्टूबर को करेंगे डीवीसी कोनार डैम कार्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन

बैठक में विस्थापितों की समस्याओं, अधिकारों, रोजगार एवं पुनर्वास सहित अन्य मांगों पर चर्चा

गौ तस्करी और पिकअप वैन को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गौ तस्करी और पिकअप वैन को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 3 गौ तस्कर और 6 गौ रक्षा के नाम पर हंगामा करने वाले

आयुर्वेद में झारखंड को देश का हब बनाऊंगा, जल्द खुलेगा ₹900 करोड़ की लागत से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज - डॉ. इरफान अंसारी

आयुर्वेद में झारखंड को देश का हब बनाऊंगा, जल्द खुलेगा ₹900 करोड़ की लागत से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज - डॉ. इरफान अंसारी

“केरल से भी बेहतर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य व्यवस्था झारखंड में तैयार करेंगे, राज्य में आयुष की असीम संभावनाएं”

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

पंडरा, सुखदेव नगर, अरगोड़ा, जगन्नाथपुर और लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई...अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों पर शिकंजा