गया: ऑपरेशन विलेप के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, गया स्टेशन से 76 जिंदा कछुए बरामद

गया: ऑपरेशन विलेप के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, गया स्टेशन से 76 जिंदा कछुए बरामद

गया ऑपरेशन विलेप के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई गया स्टेशन से 76 जिंदा कछुए बरामद

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:  पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया जी ने ऑपरेशन विलेप के तहत वन्य जीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. आज गया रेलवे स्टेशन पर अपराध नियंत्रण एवं निगरानी के दौरान आरपीएफ ने 76 अदद जिंदा कछुओं को बरामद किया, जिन्हें बाद में वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट गया जी के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के कुशल नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, उप निरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला, आरक्षी राकेश कुमार सिंह, शशि शेखर, देवेंद्र प्रसाद, अनिल प्रसाद सहित सीपीडीएस टीम संयुक्त रूप से प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर गश्त कर रही थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर खड़ी 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस के जनरल कोच की तलाशी में चार पिट्ठू बैग और एक झोला संदिग्ध अवस्था में पाए गए. जांच करने पर इन बैगों से कुल 76 जिंदा कछुए बरामद हुए.

आस-पास मौजूद यात्रियों से पूछताछ के बावजूद कोई दावेदार सामने नहीं आया. कछुए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्रजाति हैं. सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और रेंज अधिकारी सुश्री आरती कुमारी के प्रतिनिधि एएसआई वशिष्ठ नारायण को सभी कछुए सुरक्षित रूप से सौंप दिए गए. बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत लगभग 38 लाख रुपये बताई जा रही है. आरपीएफ की यह कार्रवाई वन्य जीव संरक्षण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

यह भी पढ़ें: सुरक्षा, साइबर अपराध और पुलिस सहायता के बारे में रोसड़ा डीएसपी ने स्कूली छात्राओं को किया जागरूक

संबंधित सामग्री

स्थानीय लोगों ने किया सुखदेवनगर थाना का घेराव, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप 

झारखंड

स्थानीय लोगों ने किया सुखदेवनगर थाना का घेराव, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप 

रांची के सुखदेवनगर थाना का स्थानीय लोगों ने घेराव किया. दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद थाने में जमकर हंगामा हुआ.

BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी के बाद रेस हुई गुजरात पुलिस, देवघर से एक युवक लिया गया हिरासत में 

झारखंड

BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी के बाद रेस हुई गुजरात पुलिस, देवघर से एक युवक लिया गया हिरासत में 

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे BRICS समिट एवं गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामले की जांच के सिलसिले में गुजरात पुलिस की टीम झारखण्ड के देवघर पहुंची

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी, नए मरीज़ की भर्ती पर रोक

झारखंड

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी, नए मरीज़ की भर्ती पर रोक

रांची के ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर रांची सिविल सर्जन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शो कॉज नोटिस जारी किया है.

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

झारखंड

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि मेदिनीनगर का रहने वाला पिंटू कुमार खुद को IPS अधिकारी बता कर बिहार के औरंगाबाद में छापेमारी कर रहा था.

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

झारखंड

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

बाघमारा में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. कतरास के छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर गोफ बन गया है.