राहुल सिंह गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

राहुल सिंह गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

राहुल सिंह गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार पिस्टल व कारतूस बरामद

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं. सभी आरोपी सदर इलाके के एक घर में छिपे हुए थे, जहां से पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें दबोचा. 

गिरफ्तार अपराधियों में अमर ठाकुर, करण उरांव, सिंटू सिंह, विशाल मुंडा और रामानंद कुमार शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, गिरोह से जुड़े शूटर अमन ठाकुर ने 4 फरवरी को मेसरा ओपी क्षेत्र स्थित एक टोयोटा शोरूम में फायरिंग की थी. इस मामले में भी गिरफ्तार आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है.

जांच में खुलासा हुआ है कि शोरूम संचालक से गिरोह द्वारा एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. अपराध को अंजाम देने के बाद बाइक का रंग बदलने की भी कोशिश की गई थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कटप्पा और रियांश सिंह उर्फ स्वतंत्र की भी इस मामले में अहम भूमिका रही है. 

ये भी पढ़ें- साइबर स्लेवरी कांड में CID साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर से एक आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

झारखंड

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों  के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

बिहार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

झारखंड

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

झारखंड

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग

झारखंड

बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग