2.07 करोड़ की साइबर ठगी मामले के आरोपी अभिषेक बेरा और रूपा बेरा को राहत देने से ...

2.07 करोड़ की साइबर ठगी मामले के आरोपी अभिषेक बेरा और रूपा बेरा को राहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

207 करोड़ की साइबर ठगी मामले के आरोपी अभिषेक बेरा और रूपा बेरा को राहत देने से कोर्ट का इनकार जमानत याचिका खारिज

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
2.07 करोड़ की साइबर ठगी करने के दो आरोपी अभिषेक बेरा और रूपा बेरा को राहत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. साइबर क्राइम की विशेष कोर्ट ने  मुख्य आरोपी अभिषेक बेरा की नियमित जमानत और महिला आरोपी रूपा बेरा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. मामला सीआईडी साइबर थाना 2025 से जुड़ा है. दोनों पर ग्लोबिक्स वॉल्ट और डिजिटल एसेट्स के नाम पर निवेश का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है.

आरोपियो ने सोशल मीडिया और फर्जी वेबसाइट के माध्यम से ऊंचे मुनाफे का लालच देकर पीड़ित से 19 बार में अलग-अलग बैंक खातों में कुल 2.07 करोड़ रुपये ट्रांसफर कराए थे. 

जांच में सामने आया कि 30 जनवरी 2026 से जेल में बंद अभिषेक बेरा कंपनी का निदेशक है. जिसके खाते में 22 लाख रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन के प्रमाण मिले. साथ ही उसका आपराधिक इतिहास भी बताया गया है. वहीं, रूपा बेरा के खिलाफ भी केस डायरी में कंपनी की निदेशक होने और उनके मोबाइल नंबर की संलिप्तता के साक्ष्य मिले हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं. अदालत ने साइबर अपराधों की बढ़ती गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दीं है. 

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सतर्क: RPF रांची ने बरामद किया 18 बोतल अवैध शराब, एक व्यक्ति गिरफ्तार 

संबंधित सामग्री

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने रिजवान अहमद नाम के ISIS आतंकी को किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने रिजवान अहमद नाम के ISIS आतंकी को किया गिरफ्तार

फ्लिपकार्ट का कंटेनर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, बड़ा हादसा टला, चालक सुरक्षित

झारखंड

फ्लिपकार्ट का कंटेनर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, बड़ा हादसा टला, चालक सुरक्षित

लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के उचुवाबर गांव में पिता ने ही अपने पुत्र को उतारा मौत के घाट

झारखंड

लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के उचुवाबर गांव में पिता ने ही अपने पुत्र को उतारा मौत के घाट

बहरागोड़ा: घाघिडीह जेल में तैनात होमगार्ड की मौत पर सस्पेंस, सिर पर मिले चोट के निशान

झारखंड

बहरागोड़ा: घाघिडीह जेल में तैनात होमगार्ड की मौत पर सस्पेंस, सिर पर मिले चोट के निशान

BREAKING: रांची के कोकर इलाके में स्थित अश्वनी स्टील के गोदाम में लगी भीषण आग

झारखंड

BREAKING: रांची के कोकर इलाके में स्थित अश्वनी स्टील के गोदाम में लगी भीषण आग