Chapra LNJPIT: शिक्षक-छात्रा के रोमांस का वायरल हुआ वीडियो… लेकिन कहानी में ट्विस्ट जबरदस्त है!

छपरा के LNJPIT में शिक्षक और छात्रा का कथित वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। मामले की जांच के लिए समिति गठित, छात्रों में आक्रोश और सच्चाई सामने आने का इंतजार।

By : sawan kumar
Chapra LNJPIT: शिक्षक-छात्रा के रोमांस का वायरल हुआ वीडियो… लेकिन कहानी में ट्विस्ट जबरदस्त है!

शिक्षक-छात्रा के रोमांस का वायरल हुआ वीडियो

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क

पवन कुमार सिंह / छपरा -  छपरा स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण प्रौद्योगिकी संस्थान (LNJPIT) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शिक्षक और छात्रा का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रविवार को वीडियो सामने आते ही संस्थान प्रशासन हरकत में आ गया, वहीं छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

हाईलाइट्स:

  •  छपरा के LNJPIT में शिक्षक-छात्रा का कथित वीडियो वायरल
  • होटल का बताया जा रहा वीडियो, कॉलेज परिसर का नहीं
  •  वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं
  • छात्रों में भारी आक्रोश, कार्रवाई की मांग
  •  प्राचार्य ने गठित की आंतरिक जांच समिति
  •  दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद होगी कार्रवाई

होटल का बताया जा रहा वीडियो

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो किसी होटल के कमरे का बताया जा रहा है, न कि कॉलेज परिसर का। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान संस्थान के एक प्राध्यापक के रूप में की जा रही है, जबकि छात्रा सत्र 2024-28 की बताई जा रही है। हालांकि, इस वीडियो की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

छात्रों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

वीडियो सामने आने के बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया है। छात्रों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं संस्थान की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और शैक्षणिक माहौल पर भी असर डालती हैं। सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई है।

प्रबंधन ने बनाई जांच समिति

मामले की गंभीरता को देखते हुए संस्थान के प्राचार्य विमल कुमार ने तत्काल आंतरिक जांच समिति गठित कर दी है। प्राचार्य ने बताया कि वायरल वीडियो और उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। संबंधित पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शांति बनाए रखने की अपील

फिलहाल संस्थान प्रशासन ने छात्रों से संयम बरतने और परिसर में शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रबंधन का कहना है कि सच्चाई सामने आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें - सस्पेंस बरकरार: बिहार में नई सरकार का काउंटडाउन शुरु, पटना बना हाई सिक्योरिटी ज़ोन

संबंधित सामग्री

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। 

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

गोपालगंज के वायरल वीडियो मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है।

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत पर खान सर ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए गहरा दुख जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।


10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने के लिए राबड़ी देवी को दी गई समयसीमा 15 जून को समाप्त हो रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि लालू परिवार तय अवधि में बंगला खाली करता है

CTET 2026 Correction Window Open: फॉर्म में हुई गलती सुधारने का आखिरी मौका, 18 जून तक करें बदलाव

CTET 2026 Correction Window Open: फॉर्म में हुई गलती सुधारने का आखिरी मौका, 18 जून तक करें बदलाव

CTET सितंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में हुई त्रुटियां सुधारने का अंतिम अवसर दिया गया है। सीबीएसई की करेक्शन विंडो 18 जून 2026 तक खुली रहेगी, जिसके बाद किसी भी तरह का संशोधन