आभूषण से भरा थैला

धनबाद: बलियापुर में सोने-चांदी के आभूषण से भरा थैला लेकर भागे बाइक सवार अपराधी, जांच में जुटी पुलिस 

ज्वेलर्स के दुकानदार से कल शनिवार शाम बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी सोने-चांदी के आभूषणों से भरा थैला लेकर फरार हो गए.

By : Dipali Kumari
धनबाद: बलियापुर में सोने-चांदी के आभूषण से भरा थैला लेकर भागे बाइक सवार अपराधी, जांच में जुटी पुलिस 

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
बलियापुर बाजार के हटिया रोड स्थित सोनी ज्वेलर्स के दुकानदार बैकुंठ ठाकुर से कल शनिवार शाम बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी सोने-चांदी के आभूषणों से भरा थैला लेकर फरार हो गए. घटना शाम करीब 5:45 बजे की बताई जा रही है.

भुक्तभोगी दुकानदार बैकुंठ ठाकुर ने बताया कि वह प्रतिदिन आभूषणों को कपड़े के थैले में रखकर दुकान लाते हैं और शाम को दुकान बंद करने के बाद उसी थैले में आभूषण लेकर घर जाते हैं. शनिवार शाम भी वह दुकान बंद कर रहे थे. उन्होंने आभूषणों से भरा थैला जमीन पर रखा और दुकान के गेट में ताला लगाने लगे.
इसी दौरान काला शर्ट-पैंट पहने एक युवक वहां पहुंचा और जमीन पर रखा आभूषणों से भरा थैला उठाकर अपने साथी की बाइक पर बैठ गया. दुकानदार ने शोर मचाते हुए दोनों को पकड़ने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाई. शोर सुनकर बाजार के लोग भी अपराधियों के पीछे दौड़े, लेकिन दोनों अपराधी भीड़ के बीच बाइक तेज रफ्तार से चलाते हुए झरिया की ओर फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही बलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बाइक सवार अपराधियों का पीछा भी किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका था. पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं.

इसे भी पढ़ें: वाराणसी: एनकाउंटर में मारा गया 30 लाख इनामी झारखंड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू

संबंधित सामग्री

30 साल पुराने जातिसूचक गाली देने के मामले में हाईकोर्ट का फैसला, हल्का कर्मचारी बरी

30 साल पुराने जातिसूचक गाली देने के मामले में हाईकोर्ट का फैसला, हल्का कर्मचारी बरी

हाई कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और मामले की परिस्थितियों को देखते हुए कर्मचारी को आरोपों से बरी कर दिया

JMM पर निशिकांत दुबे का बड़ा हमला बोले- “कोयला बंद कर दीजिए, भारत को जरूरत नहीं”

JMM पर निशिकांत दुबे का बड़ा हमला बोले- “कोयला बंद कर दीजिए, भारत को जरूरत नहीं”

निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार को चुनौती देते हुए कहा, “झारखंड में  कोयला बंद कर दीजिए. भारत सरकार को इसकी कोई जरूरत नहीं है.” 

जेल की सजा काटने के बाद भी चेक बाउंस के मुआवजे से नहीं मिलेगी मुक्ति, बिजनेस पार्टनर की याचिका खारिज

जेल की सजा काटने के बाद भी चेक बाउंस के मुआवजे से नहीं मिलेगी मुक्ति, बिजनेस पार्टनर की याचिका खारिज

क्रिमिनल रिवीजन याचिका को खारिज करते हुए निचली अदालत की तय सजा और मुआवजे के आदेश को पूरी तरह बरकरार रखा गया

जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी मामले में आरोपी नवीन अंशु की डिस्चार्ज याचिका खारिज, चलेगा क्रिमिनल केस

जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी मामले में आरोपी नवीन अंशु की डिस्चार्ज याचिका खारिज, चलेगा क्रिमिनल केस

न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी नवीन अंशु की क्रिमिनल रिवीजन याचिका खारिज की

6 लोगों की मौत के जिम्मेदार टैंकर ड्राइवर की सजा बरकरार, हाई कोर्ट ने कहा - 2 महीने में सरेंडर करें

6 लोगों की मौत के जिम्मेदार टैंकर ड्राइवर की सजा बरकरार, हाई कोर्ट ने कहा - 2 महीने में सरेंडर करें

न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने आरोपी की क्रिमिनल रिवीजन याचिका को खारिज कर दिया