युवक का अपहरण

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण कर लिया गया.

By : Ark Sahuliyar
कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण कर लिया गया. अपहरण की घटना दोपहर 1:30 के करीब की है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सुचना मिलते ही एक्शन में आई गोंदा थाना और कांके थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो घंटे के भीतर शहर में नाकेबंदी कर दी और कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड से घेराबंदी कर अपहृत युवक को सकुशल बरामद किया. पुलिस ने घटना में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया अर्टिगा कार को भी जब्त किया. 

क्या है पूरा मामला 
अपहृत युवक की पहचान सीसीएल में डाटा एंट्री ऑपरेटर मोहित कुमार सिन्हा के रूप में हुई है. वह कांके रोड के पीपी पथ का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, पूरा मामला CCL में कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर हुए पैसों के लेन-देन से जुड़ा है. मोहित कुमार सिन्हा पर नौकरी के नाम पर 1.20 लाख रुपये लेने का आरोप है. इन पैसों में से उसने 20 हजार रुपये लौटाया था और बाकी एक लाख रुपये को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद आरोपियों ने उसके अपहरण की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार सभी पूर्व से परिचित हैं. 

यह भी पढ़ें- टूटने लगा पत्नी का हौसला, बच्चो की आंखों में पिता के लौटने की उम्मीद... 51 दिनों से लापता दीपक की कहानी 

संबंधित सामग्री

खौफनाक वारदात: दोस्त को घर से बुलाया फिर सिर में दाग दी गोली, झाड़ी में मिला शव

खौफनाक वारदात: दोस्त को घर से बुलाया फिर सिर में दाग दी गोली, झाड़ी में मिला शव

बेगूसराय में एक बार फिर दोस्ती का खौफनाक चेहरा सामने आया है।

बहरागोड़ा: घर में लगी आग, नगदी समेत सारा सामान जलकर खाक; अब मदद की आस 

बहरागोड़ा: घर में लगी आग, नगदी समेत सारा सामान जलकर खाक; अब मदद की आस 

इस अगलगी की घटना में नगदी समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया.

झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे CM हेमंत सोरेन 

झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे CM हेमंत सोरेन 

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.

विश्वकर्मा पूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़़ी 30 से अधिक छात्रों की तबीयत, मची अफरा-तफरी 

विश्वकर्मा पूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़़ी 30 से अधिक छात्रों की तबीयत, मची अफरा-तफरी 

मुंगेर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में विश्वकर्मा पूजा का प्रसाद खाने के बाद 30 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई।