विश्वकर्मा पूजा 

विश्वकर्मा पूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़़ी 30 से अधिक छात्रों की तबीयत, मची अफरा-तफरी 

मुंगेर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में विश्वकर्मा पूजा का प्रसाद खाने के बाद 30 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। 

By : Rani Thakur
विश्वकर्मा पूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़़ी 30 से अधिक छात्रों की तबीयत, मची अफरा-तफरी 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित कुमार/मुंगेर:
मुंगेर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में विश्वकर्मा पूजा का प्रसाद खाने के बाद 30 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एक के बाद एक छात्र-छात्राओं को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, जिसके बाद कॉलेज परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में बीमार छात्र-छात्राओं को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने तत्काल सभी का उपचार शुरू किया।

प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल सभी छात्र-छात्राओं की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बताया जाता है कि कुछ फैकल्टी और कॉलेज स्टाफ भी बीमार हुए हैं। हालांकि, बीमारी के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रारंभिक तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। सदर अस्पताल की इमरजेंसी में एक साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के पहुंचने से स्वास्थ्यकर्मियों के बीच भी हलचल मच गई। 

इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. फैज ने बताया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के एक साथ अस्पताल पहुंचने पर अतिरिक्त चिकित्सक डॉ. शशांक को भी इलाज के लिए लगाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में सभी बीमार छात्र-छात्राओं का उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात विश्वकर्मा पूजा संपन्न होने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने पूजा का प्रसाद ग्रहण किया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह से ही कुछ लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। 

शुरुआत में सभी को लगा कि तबीयत कुछ समय बाद ठीक हो जाएगी। लेकिन शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे कई छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ने लगी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने एक-एक कर बीमार विद्यार्थियों को सदर अस्पताल पहुंचाया। बीमार छात्र-छात्राओं में साक्षी कुमारी, शिवाज्ञी कुमारी, अन्नू कुमारी, फौजिया कुमारी, ज्योति कुमारी, अर्पिता कुमारी, अनमोल कुमारी, जानवी कुमारी और कंचन कुमारी समेत अन्य विद्यार्थी शामिल हैं। 

छात्राओं ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा का प्रसाद खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हुई। पहले उल्टी और उसके बाद दस्त की शिकायत हुई। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति सामान्य है।
 

संबंधित सामग्री

खौफनाक वारदात: दोस्त को घर से बुलाया फिर सिर में दाग दी गोली, झाड़ी में मिला शव

खौफनाक वारदात: दोस्त को घर से बुलाया फिर सिर में दाग दी गोली, झाड़ी में मिला शव

बेगूसराय में एक बार फिर दोस्ती का खौफनाक चेहरा सामने आया है।

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद को जेडीयू का बड़ा ऐलान, सीएम राहत कोष में अपने...

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद को जेडीयू का बड़ा ऐलान, सीएम राहत कोष में अपने...

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एक महीने का वेतन राहत कोष में देने की घोषणा की है। 

बिहार के इस जिले में निषेधाज्ञा लागू, जुलूस, सभा और धरना-प्रदर्शन पर रोक

बिहार के इस जिले में निषेधाज्ञा लागू, जुलूस, सभा और धरना-प्रदर्शन पर रोक

नवादा के सिरदला में विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए रजौली एसडीएम स्वतंत्र कुमार सुमन के आदेश पर सिरदला थाना क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है। 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का बड़ा फैसला, 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक एग्जाम सेंटर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का बड़ा फैसला, 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक एग्जाम सेंटर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने राज्य के 29 जिलों में बहुउद्देशीय हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। 

बिहार में अपराधियों का तांडव: दरवाजे पर सो रहे चिकित्सक को मारी गोली

बिहार में अपराधियों का तांडव: दरवाजे पर सो रहे चिकित्सक को मारी गोली

समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है। हसनपुर थाना क्षेत्र के केसौरा गांव में अपराधियों ने ग्रामीण चिकित्सक मोहम्मद शाहीन की गोली मारकर हत्या कर दी।