मायके में रह रही विधवा महिला ने बच्चे को दिया जन्म, फिर प्रेमी ने बच्चे को मार डाला..

By : Jeevan Verma
मायके में रह रही विधवा महिला ने बच्चे को दिया जन्म, फिर प्रेमी ने बच्चे को मार डाला..

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
यूपी के सिद्धार्थनगर से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां के बांसी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात पालीथीन में एक नवजात शिशु का शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव को पेस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. बच्चे के जन्म देने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है. महिला पति के मौत के बाद 5 सालों से मायके में रह रही थी. 

महिला ने अपने प्रेमी पर नवजात की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है. इसमें कहा गया कि पति की मौत के बाद 5 सालों से वो अपने मायके में रह रही थी. वहीं एक गांव के निवासी से प्रेम हो गया था. पिछले 18 माह से शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाता रहा. आठ महीने पहले जब वो प्रेग्नेंट हो गई फिर शादी के बहाने बनाकर बार बार टालता रहा. वहीं 23 अक्टुबर को उसने पुत्र को जन्म दिया. उसी दिन प्रमी ने बताया कि बच्चा बीमार है. कुछ दिनों के लिए अस्पताल में जार में रखना होगा. फिर वो बच्चे को लेकर चला गया. 

फिर बच्चे को मारकर एक पालीथीन में पैक कर गांव से 500 मीटर की दूरी पर एक सूखे तालाब में फेंक दिया और बताता रहा कि बच्चा अस्पताल में भर्ती है. बुधवार रात में गांव वालों ने बताया कि नवजात बच्चे का शव पालीथीन में पड़ा है. गांव वालों ने जाकर देखा शव के पहचान करने क बाद महिला ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. आगे पोस्टमार्टम के पर पुलिस के द्वारा कारर्वाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ेंः- इकलौती बेटी के मौत के बाद बुजुर्ग पिता ने बयां किया अपना दर्द, कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए कई जगह देना पड़ा रिश्वत..
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य