विद्यालय जा रहे एक शिक्षक का स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने किया अपहरण

विद्यालय जा रहे एक शिक्षक का स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने किया अपहरण

विद्यालय जा रहे एक शिक्षक का स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने किया अपहरण

पवन कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

छपरा/डेस्क:  बनियापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब विद्यालय जा रहे एक शिक्षक का स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने अपहरण कर लिया. घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है. अपहरण के दौरान अपराधी शिक्षक की बाइक भी अपने साथ ले गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोपा थाना क्षेत्र के पियानो गांव निवासी 35 वर्षीय शिक्षक कुंदन कुमार अपने पदस्थापित विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय करही (बनियापुर थाना क्षेत्र) जा रहे थे. रास्ते में पहले से घात लगाए स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने उन्हें रोककर जबरन वाहन में बैठा लिया और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है और अपहरण के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है.

फिलहाल शिक्षक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: नशे से दूरी बनाकर ही हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं - डालसा सचिव

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी.. पुलिस पहुंची तो हो चुका था विवाह, Video वायरल

बिहार

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी.. पुलिस पहुंची तो हो चुका था विवाह, Video वायरल

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है. अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने उसके घर पहुंचे.

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.