जमुई जिला के गिद्धौर थाना के सामने पूर्व सिविल सर्जन के घर बड़ी लूट, 5 नकाबपोशों...

जमुई जिला के गिद्धौर थाना के सामने पूर्व सिविल सर्जन के घर बड़ी लूट, 5 नकाबपोशों ने परिवार को किया बेहोश

थाने के सामने घर में लूट से पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल

जमुई जिला के गिद्धौर थाना के सामने पूर्व सिविल सर्जन के घर बड़ी लूट 5 नकाबपोशों ने परिवार को किया बेहोश

धीरज कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

जमुई/डेस्क:  जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अपराधियों ने पुलिस सुरक्षा को खुली चुनौती दी. गिद्धौर थाना से महज 20–25 मीटर की दूरी पर स्थित पूर्व सिविल सर्जन डॉ. विजेंद्र कुमार सत्यार्थी के आवास पर पांच हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया.

बदमाशों ने घर में घुसकर डॉ. विजेंद्र कुमार सत्यार्थी, उनकी पत्नी पुष्पम कुमारी और पुत्र डॉ. विक्रम सत्यार्थी को पहले धमकाया और फिर बेहोश कर दिया. इसके बाद अपराधी घर से करीब 60 से 70 लाख रुपये मूल्य की नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. बेहोशी की हालत में मिले तीनों पीड़ितों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, जमुई भेजा गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लूट की यह घटना थाने के ठीक सामने स्थित मकान में हुई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

गिद्धौर थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

पीड़िता पुष्पम कुमारी ने बताया कि अपराधियों ने उनका मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि उन्हें हत्या की सुपारी मिली है. इसके बाद सभी को बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया गया.

यह भी पढ़ें: घाघरा थाना परिसर में पूरे शान से फहराया तिरंगा, 77वां गणतंत्र दिवस बना देशभक्ति का प्रतीक

संबंधित सामग्री

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

झारखंड

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

आयोजित शोक सभा में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

झारखंड

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

30 सितंबर, 2024 को नशे की हालत में लोहे के रॉड से पीटकर अपनी पत्नी शांति देवी की हत्या कर दी थी

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

झारखंड

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका मिला है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने डिस्चार्ज याचिका खारिज की.

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

झारखंड

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कभी भी किसी बड़े हादसे की बनी हुई है आशंका

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी विवेक कुमार महतो और मुमताज अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.