मुंगेर में बाइक चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय,, सीसीटीवी में कैद चोरी के आधार पर पुलिस कर रही चोरों की तलाश

By : News11 Bharat
मुंगेर में बाइक चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय,, सीसीटीवी में कैद चोरी के आधार पर पुलिस कर रही चोरों की तलाश

दिवाकर कुमार/न्यूज11  भारत

मुंगेर/डेस्क:  मुंगेर पुलिस के द्वारा हाल के दिनों में बाइक चोर गिरोह के नेटवर्क का खुलासा करने के बाद एक बार पुनः बाइक चोर गिरोह मुंगेर में सक्रिय हो गया है. मुख्य बाजार में लगी बाइक को चोर चुरा ले गए, और चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गयी है.

दरअसल कुछ दिन पूर्व ही मुंगेर जिले के कोतवाली पुलिस के द्वारा अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडा फोड़ करते हुए चोरी की 8 बाइक को बरामद करते कई चोर को गिरफ्तार किया था . पुलिस को लगा कि अब बाइक चोर गिरोह का आतंक खत्म हुआ. पर पुनः कोतवाली थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में लगे वाहन को एक बार पुनः चोरों ने चुरा पुलिस को खुली चुनौती दे दी है. और उस बाइक चोरी की घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है . जानकारी के अनुसार बेटवन मोहल्ला निवासी ऋतिक कुमार अपने टीवीएस अपाची बाइक को बाजार के अशोका ड्रेसेस के पीछे पार्क किया था . पर जब वह अशोक ड्रेसस में काम को खत्म कर खाना खाने घर जाने के लिय अपने बाइक के पास पहुंचा तो तो पाया कि उसका बाइक वहां नहीं खड़ा है.  जिसके बाद वही लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो पता चला कि चोर बड़े आराम से सबसे पहले जगह का मुआयना करते हुए मास्टर चाभी से बाइक को खोल लेकर फरार हो गया . घटना के बाद ऋतिक के द्वारा घटना की लिखित शिकायत कोतवाली थाना में की . और कोतवाली पुलिस के द्वारा सीसीटीवी के आधार पर चोर की पहचान करने में जुट गई.  

यह भी पढ़ें: नवादा: पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय साइबर अपराधी पकड़े, 14 मोबाइल, 25 एटीएम कार्ड और 22 पासबुक बरामद

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य