Monday, Feb 17 2025 | Time 00:46 Hrs(IST)
झारखंड


कांग्रेस ने झारखंड समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर मेनिफेस्टो कमेटी का किया गठन

कांग्रेस ने झारखंड समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर मेनिफेस्टो कमेटी का किया गठन

न्यूज11 भारत 


रांची/डेस्क: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक घोषणापत्र समन्वय समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है. इस कमेटी में टी.एस. सिंहदेव, अमिताभ दुबे शामिल होंगे. समिति इनपुट और अभियान गतिविधियों के लिए राज्य घोषणापत्र समितियों के साथ समन्वय करेगी. इसको लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर दिया है. 

 


 


 


 

 
अधिक खबरें
बासुकीनाथ के विभिन्न वार्डों में पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं लोग, आंदोलन की दी चेतावनी
फरवरी 16, 2025 | 16 Feb 2025 | 9:25 PM

गर्मी आरंभ होने के पूर्व ही नगर पंचायत बासुकीनाथ के विभिन्न वार्डों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है. पिछले कई दिनों से विभाग द्वारा सुचारू रूप से पेयजल की आपूर्ति नहीं किए जाने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों ने जरमुंडी बाजार स्थित पानी टंकी के समीप यात्री सेड में सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल की अगुवाई में एक बैठक का आयोजन किया.

सड़क सुरक्षा के तहत बरवाडीह पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
फरवरी 16, 2025 | 16 Feb 2025 | 8:34 PM

सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देशानुसार बरवाडीह थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. यह अभियान रविवार को थाना गेट के समीप संचालित किया गया, जहां पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की जांच की. इस दौरान बिना हेलमेट और बिना वैध कागजात के वाहन चलाने वालों को रोका गया और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई.

शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव
फरवरी 16, 2025 | 16 Feb 2025 | 8:22 PM

शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में रविवार को 18वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर "सिंफनी-25" कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मनिका विधायक रामचंद्र सिंह और जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. स्कूल के निदेशक डॉ. पवन कुमार और प्रिंसिपल सांतनु डे ने अतिथियों को बुके, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया चांडिल डैम का निरीक्षण
फरवरी 16, 2025 | 16 Feb 2025 | 8:10 PM

झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को चांडिल डैम का निरिक्षण किया.

तेनुघाट में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक, 8 महीने से वेतन न मिलने पर जताया रोष
फरवरी 16, 2025 | 16 Feb 2025 | 7:54 PM

बोकारो जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने तेनुघाट डैम के पास बैठक कर अपनी मांगों को लेकर नाराजगी जाहिर की. कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले 8-10 महीने से वेतन नहीं मिला, जिससे वे भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं.