Tuesday, Jun 24 2025 | Time 09:20 Hrs(IST)
  • बरवाडीह में झारखंड आंदोलनकारी गणेश महतो की पुण्यतिथि पर क्रिकेट टूर्नामेंट और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
  • सड़क दुर्घटना में अज्ञात युवक की मौत, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ घटना
  • बगोदर में फर्स्ट लिटिल चैम्प फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, औरा और दोंदलो की टीम बनी विजेता
  • chatgpt से अपनी फोटो में बालों के रंग और कपड़े कैसे बदले, जानिए क्या है आसान तरीका
  • चार गुनी बारिश से झारखंड में तबाही, वज्रपात से तीन की मौत, 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी
  • ऑपरेशन "सतर्क" के तहत आरपीएफ मुरी द्वारा अवैध शराब की बरामदगी
  • जमशेदपुर में बिजली गिरने से युवक की मौत
  • डंपर और ऑटो में जोरदार टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
झारखंड


रांची समेत पूरे राज्य में शीतलहरी से और बढ़ेगी ठंड

रांची समेत पूरे राज्य में शीतलहरी से और बढ़ेगी ठंड
न्यूज11 भारत




रांचीः बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में पड़ने लगा है. इस कारण राज्य के मौसम का पारा लगातार नीचे गिरता जा रहा है. जिसके कारण ठंड बढ़ने लगी है. मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक, राज्य के तापमान में आगे और भी गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है. वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि 10 दिसंबर को राज्य के मौसम में बदलाव हो सकते है. पिछले 24 घंटे में राजधानी समेत आसपास के इलाकों का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस गिरा है. 

 


 

11 दिसंबर से और गिरेगा पारा

 

राजधानी में बीते दो दिनों से सुबह से चारों तरफ कोहरा का नजारा दिख रहा है. और इसके साथ ही शुष्क हवाएं भी चल रही है जिससे ठंड बढ़ गई है. इधर, विभाग के अनुसार, राज्यभर में अगले 11 दिसंबर से पारा गिरने की संभावना है. राज्य के कई जिलों में शीतलहरी भी चल रही है. मौसम विभाग केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है आने वाले दिनों शीतलहरी और हवाओं की तेज बहाव से ठंड और ज्यादा बढ़ेगी. 

 

न्यूनतम तापमान में भरी गिरावट

 

राजधानी रांची के कांके इलाके में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में भरी गिरावट दर्ज की गई है. विभाग के अनुसार, बुधवार को 10.6 डिग्री तापमान गिरावट के साथ रिकॉर्ड किया गया था वहीं, कांके का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया था. विभाग ने बताया है कि राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, वहीं संथाल परगना और कोल्हान के हिस्सों में 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
अधिक खबरें
चार गुनी बारिश से झारखंड में तबाही, वज्रपात से तीन की मौत, 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी
जून 24, 2025 | 24 Jun 2025 | 8:36 AM

झारखंड में मानसून की एंट्री के साथ ही बारिश ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. राज्य में केवल सात दिनों में 248 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि रांची में यह आंकड़ा 459 मिमी तक पहुंच चुका है. आमतौर पर जून के महीने में रांची में 123 मिमी बारिश होती है, यानी इस बार चार गुनी बारिश रिकॉर्ड की गई है.

हुसैनाबाद के जिप सदस्य राजू मेहता ने राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीते
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 10:40 PM

पलामू जिला के हुसैनाबाद उत्तरी क्षेत्र के जिप सदस्य राजू कुमार मेहता ने रांची में आयोजित ओपन इंटर क्लब शूटिंग चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल ओपन साइट मेन में 305 स्कोर और 50 मीटर . 22 राइफल ओपन साइड मेन में 77 स्कोर हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की. मेहता

गांडेय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 10:22 PM

गांडेय बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा गांडेय मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव ने की. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. इस

गोला में युवा कांग्रेस की मेंबरशिप की लॉन्चिंग, 27 जून से 3 जुलाई तक सभी पदों का होगा नामांकन
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 10:05 AM

गोला विधायक कार्यालय में रामगढ़ जिला युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से युवा कांग्रेस की मेंबरशिप लॉन्च की गई. जिसमें मुख्य रूप से रामगढ़ विधानसभा की विधायक श्रीमती ममता देवी, भारतीय युवा कांग्रेस संयोजक प्रदीप सिंह माण, संयोजक रजत थापा, युवा कांग्रेस नेता रोहित सिन्हा की उपस्थिति रहे . जिसमें सर्वप्रथम कमेटी द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ

नक्सल प्रभावित बंदगांव में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 9:52 PM

बंदगांव/डेस्क पश्चिमी सिंहभूम जिला के नक्सल प्रभावित बंदगांव क्षेत्र के एक युवक को धारदार हथियार से हमला कर शिवलन हपतगडा़ (19) की हत्या कर दी.